Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड शिक्षा

देहरादून:चकराता महाविद्यालय में युवा दिवस पर आयोजित हुई राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
चकराता/देहरादून

गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में युवा दिवस-विवेकानंद जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निबंध लेखन का विषय शासन द्वारा “स्वामी विवेकानंद जी के विचारों की उत्तराखंड राज्य के परिप्रेक्ष्य में प्रासंगिकता” निर्धारित किया गया था।
महाविद्यालय में घोषित शीतावकाश की कड़ाके की ठंड और जौनसार के प्रमुख त्योहार मरोज के चलते दस विद्यार्थियों ने निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने महाविद्यालय स्टाफ और प्रतिभागियों को विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवेकानंद जी युवाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत हैं इसलिए उनके जन्मदिवस को युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।शासन द्वारा प्रत्येक महाविद्यालय में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन एक सार्थक पहल है। महाविद्यालय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों के निबंध राज्य स्तरीय चयन हेतु उच्च शिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को उपलब्ध कराये जायेंगे। महाविद्यालय स्तर पर भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जायेगा। निबंध प्रतियोगिता आयोजन में प्रभारी डा.देशराज सिंह, डा.अरविंद वर्मा, रोशन लाल, अर्जुन सिंह व विनोद जोशी ने सहयोग दिया।

Related posts

कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत पंहुचे उत्तरकाशी बालिका इंटर कॉलेज, चिन्यालीसौड़ में आयोजित छात्र-शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी में किया प्रतिभाग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:बड़कोट में दृष्टि दिव्यांग विद्यालय के छात्र-छात्राओं व स्कूल प्रबंधन का धरना जारी, अभाविप ने दिया समर्थन

admin

उत्तरकाशी :आयुष्मान भवः अभियान के तहत डीएम ने किया सेवा पखवाड़ा का शुभारम्भ, प्रचार -प्रसार हेतु वाहन को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page