Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राजनीति राज्य उत्तराखंड हस्तक्षेप

नगर पालिका की अपील ,व्यापारी व होटल व्यवसायियों के बीच चर्चा ,पढ़े पूरी खबर

उत्तरकाशी।
नगर पालिका परिषद बड़कोट के सभागार में नगर में स्वच्छता, आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या, पार्किंग और अतिक्रमण को लेकर नगर व्यापार मंडल और होटल एशोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित सभासदों के बीच बैठक हुई जिसमें पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों सहित नगर वासियों से सहयोग की अपेक्षा की।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर पालिका सभागार में पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत की अध्यक्षता में एक बैठक आहूत की गई जिसमें नगर को स्वच्छता में अव्वल लाने , नगर में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या पर कार्यवाही , वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या पर पार्किंग और शहर में अतिक्रमण आदि मुद्दों पर नगर व्यापार मंडल और होटल एशोसिएशन पदाधिकारियों व सदस्यों सहित प्रबुद्ध जनों के बीच चर्चा हुई । सभी ने इसमें पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों से दुकान से बाहर सड़को पर सामान न रखने की अपील की ।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष अनुपमा रावत,अधिशासी अधिकारी मोहन प्रसाद गौड़, सभासद त्रेपन असवाल, हरदेव रावत, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा राम जगूड़ी , महामन्त्री धनवीर रावत, उपाध्यक्ष राजेश उनियाल , होटल एशोसिएशन से दयाल नेगी, अनिल रावत , आशीष सिंह, राजेश नेगी, मनोज , उपेंद्र असवाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बन रखा है S.B.I बैंक व ATM

admin

पत्रकारों के साथ कोविडकाल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदीप जैन एवं महिला समूह को किया सम्मानित,पढ़े पूरी खबर…

admin

पैरा लीगल वॉलेंटियरों का तीन दिवसीय विधिक ट्रेनिंग प्रोग्राम, न्यायिक व्यवस्था व पब्लिक के बीच एक कड़ी का काम करता है-जिला जज

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page