Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
राज्य उत्तराखंड

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में धूमधाम से मनाया गया 75वें स्वतंत्रता दिवस

 

श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

चकराता-श्री गुलाब सिंह राजकीय महाविद्यालय चकराता में 75वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास से हुआ।इस अवसर पर ध्वजारोहण, वृक्षारोपण, शहीदों को पुष्पांजलि सहित कोरोना वारियर को सम्मानित भी किया गया।प्राचार्य प्रो.के.एल.तलवाड़ ने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर झंडारोहण के उपरोक्त शौर्य दीवार के सम्मुख पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि अनेकों वीरों की शहादत के बाद देश को आजादी मिली है इसलिए उनके बलिदान को सदैव याद रखना होगा। समारोह डा.सुनील तोमर ने उच्च शिक्षा के संदेश का वाचन करते हुए इसे आत्मसात करने का आह्वान किया।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चकराता के ब्लॉक सर्विलांस अधिकारी कोरोना संजय धस्माना को प्राचार्य ने स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में वन विभाग द्वारा दिये गये पौधों का रोपण भी किया गया।कार्यक्रम में डा.अरविन्द वर्मा, डा.कुलदीप चौधरी, डा.संजीव शर्मा, डा.सीमा पुंडीर, डा.जितेंद्र दिवाकर, डा.नीना शर्मा, रोशन लाल,अंजली देवी, विनोद जोशी व अर्जुन रावत मौजूद रहे।

 

 

Related posts

जय हो ग्रुप की मुहिम लायी रंग, एक्सीडेंट स्थल पर लगे सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग, देखे वीडियो में व पढ़े खबर……

Team Yamunotri Express

प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनी तो गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाया जाएगा- गरिमा

admin

बड़ा हादसा- बाइक सवार युवक पर गिरा पेड़, गम्भीर घायल ,पुलिस की मदद से पहुँचाया अस्पताल, पेड़ के नीचे दबे युवक व बाइक की एक्सक्लूसिव वीडियो…….

admin

You cannot copy content of this page