Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
देहरादून राज्य उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन के निर्माण कार्य की जांच के डीएम को दिये निर्देश 

 

मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन के निर्माण कार्य की जांच के डीएम को दिये निर्देश  
औचक निरीक्षण में निर्माण में मिली कमियों पर डीएम को दिये जांच के निर्देश 
गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहींः मुख्यमंत्री 

देहरादून( अमित नौटियाल ) – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड देहरादून में निर्माणाधीन बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन का औचक निरीक्षण किया। इस भवन में दरार एवं सीलन की समस्या को देखते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को निर्माण कार्य की शीघ्र जाँच करने के निर्देश दिये।

क्वालिटी में कमी पर सख्त एक्शन 

मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। कार्यों की गुणवत्ता में लापरवाही पर संबधित कार्यदाई संस्था के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। परेड ग्राउंड में बन रहे बहुद्देशीय क्रीडा भवन का निर्माण पेयजल निर्माण निगम द्वारा किया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने के निर्देश 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दौरान परेड ग्राउंड में स्मार्ट सिटी के तहत हो रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया। कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि स्मार्ट सिटी के तहत परेड ग्राउंड में होने वाले निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की समयावधि क्या रखी गई है, इसका पूरा विवरण प्रस्तुत किया जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाये।

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

 

Related posts

चार धाम यात्रा को लेकर सीओ बड़कोट ने किया सीजनल पुलिस चौकियों का स्थलीय निरीक्षण।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:युवा अनुशासित व समर्पित भाव से करें खेलों में प्रतिभाग:शैली डबराल

admin

उत्तरकाशी:डीएम ने किया यमुनोत्री पैदल मार्ग व यमुनोत्री धाम में यात्रा ब्यवस्थाओं का निरीक्षण

admin

You cannot copy content of this page