Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी क्राइम राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी:पुलिस व एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम द्वारा 17.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

 

जय प्रकाश बहुगुणा
नौगांव/उत्तरकाशी

पुलिस व एसओजी की सँयुक्त टीम ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है।मणिकांत मिश्रा पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान को उत्तरकाशी पुलिस द्वारा लगातार अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है, उत्तरकाशी पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों पर लगातार लगाम कसी जा रही है, नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान को अमलीजामा पहनाते हुये प्रदीप तोमर थानाध्यक्ष पुरोला व उ0नि0 अशोक कुमार प्रभारी चौकी नौगांव/एस0ओ0जी0 यमुना वैली के नेतृत्व* में चौकी नौगांव पुलिस व एस0ओ0जी0 यमुना वैली की संयुक्त टीम गठित कर अवैध नशे के खिलाफ आज प्रातः को संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चैकिंग करते हुये दौराने चैकिंग स्थान सौली पुलिया के पास से एक व्यक्ति वियपाल रावत को 17.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त व्यक्ति के विरुद्ध चौकी नौगांव थाना पुरोला पर NDPS Act की धारा 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियुक्त से सख्ती से पूछताछ की जा रही है अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रदीप तोमर-थानाध्यक्ष पुरोला, अशोक कुमार-चौकी प्रभारी नौगांव/एस0ओ0जी0 यमुना वैली,कानि0 सुनील जयाडा-चौकी नौगांव,कानि0 अजय दत्त- एस0ओ0जी0 यमुना वैली,कानि0 सतीश भट्ट-चौकी नौगांव शामिल थे।

माह जुलाई में अवैध चरस व स्मैक के कारोबारियों के खिलाफ उत्तरकाशी पुलिस की यह 06 कार्रवाई है माह जुलाई में अब तक उत्तरकाशी पुलिस द्वारा 2.401 किग्रा अवैध चरस बरामद करते हुये 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है तथा साथ ही 27.89 ग्राम अवैध स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई है। अवैध तरीके से नशे का कारोबार करने वालों के प्रति उत्तरकाशी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी,इस प्रकार के कृत्य करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2500 रु0 के पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

Related posts

प्राकृतिक आपदा से हुई पशु क्षति के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से रू. 10.56 लाख की अतिरिक्त सहायता राशि स्वीकृत… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़कोट में करंट लगने से 48 वर्षीय दिव्यांग महिला की दर्दनाक मौत,पढ़े …..

Team Yamunotri Express

सरकारी दावे:- खरशाली में दर दर भटकने को मजबूर श्रद्धालु, मूलभूत सुविधा नदारद,वीडियो में देखे ,क्या बोलते है लोग, आप भी रहेंगे दंग……

admin

You cannot copy content of this page