Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
एक्सक्लूसिव क्राइम टिहरी देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

शिवपुरी में नहाते समय बहे पांच युवक 

शिवपुरी में नहाते समय बहे पांच युवक

दो युवकों की मिली लाश, एक लापता, दो को पुलिस ने बचाया

ऋषिकेश -मुनि की रेती थाना अंतर्गत शिवपुरी के पास गंगा में नहाते समय उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के पांच युवक बह गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों को बचा लिया, जबकि दो युवकों के शव पुलिस ने गंगा से बरामद कर लिए हैं। एक युवक अभी भी लापता है।

मुनी की रेती थाना पुलिस के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से चार और दिल्ली से एक युवक साथ साथ शिवपुरी रेंज में घूमने पहुंचे। शाम के समय पांचों युवक गंगा तक पहुंचे। जहां वह गंगा में नहाने लगे। अंदाजा नहीं होने के कारण पांचों युवक गंगा के बीच पहुंच गए। देखते ही देखते पांचों युवक गंगा की धार में बहने लगे। नजारा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस ने दो युवकों को कुछ दूरी पर राफ्ट से पीछा कर बचाने में सफलता हासिल की। थाना अध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि दो युवकों के शव भी गंगा से पुलिस ने बरामद किए हैं। जबकि एक युवक अभी लापता है। जिसके लिए रविवार की सुबह सर्च ऑपरेशन फिर से चलाया जाएगा। बताया मृतकों की पहचान दीपक कुमार शर्मा और राजीव कुमार शर्मा निवासी नई मंडी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जबकि आदित्य देव निवासी मुजफ्फरनगर अभी लापता है। जिन युवकों को बचाया गया है उनकी पहचान दिनेश गौतम और मंजुल मनोहर निवासी क्रमश मुजफ्फरनगर और दिल्ली के रूप में हुई है। युवकों को बचाने वाली टीम में शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत कॉन्स्टेबल पंकज सलार देवराज एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम शामिल रही।

टीम-यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

नगर पालिका बड़कोट पेयजल योजना की स्वीकृति को 16वें दिन भी अनशन जारी व्यापार मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन और व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

जनपद उत्तरकाशी में 56.46%मतदाताओं ने डाले वोट और पुरोला विधानसभा में रिकार्ड मतदान 60.51%

Arvind Thapliyal

खेल।सौरभ मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, छात्रसंघ की जीत—पत्रकार बलबीर की तूफानी बल्लेबाजी ने लूटी महफिल.. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page