Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
अल्मोड़ा उत्तरकाशी उधमसिंह नगर एक्सक्लूसिव खेल चमोली चम्पावत टिहरी देश विदेश देहरादून धर्म धर्म नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी बड़ी खबर बागेश्वर राजनीति राज्य उत्तराखंड रूद्रप्रयाग शिक्षा स्वास्थ्य हरिद्धार हस्तक्षेप

प्रदेश के कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा

देहरादून -अमित नौटियाल

प्रदेश के कैबिनेट  मंत्रियों के विभागों का किया बंटवारा
 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास रखे 15 विभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में अपने पास 15 विभाग रखे हैं जिसमें मुख्य रूप से मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राज्य सम्पत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास (खनन), तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन एवं नियोजन शामिल हैं।

– कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभागों के साथ सिंचाई एवं लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, संस्कृति धर्म एवं पर्यटन के साथ ही लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

– कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को 7 विभागों के साथ वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा के साथ ही ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा की जिम्मेदारी दी गई है।

– कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को पांच विभागों के साथ विधायी संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी है।

– कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य को परिवहन, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण, निर्वाचन के साथ ही आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है

– कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे को विद्यालयी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा, खेल, युवा कल्याण, पंचायती राज, संस्कृत शिक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग, रेशम विकास, जैव प्रौद्योगिक विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

– कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को सैनिक कल्याण ,औद्योगिक विकास ,लघु सूक्ष्म और मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी दी गयी है।

– कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल को पेयजल, वर्षा, जल संग्रह, ग्रामीण निर्माण, जनगणना की जिम्मेदारी दी गयी हैं।

– कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को महिला कल्याण एवं बाल विकास, पशुपालन, भेड़ एवं बकरी पालन, मत्स्य विकास की जिम्मेदारी दी गयी है।

– कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को सहकारिता, उच्च शिक्षा, दुग्ध विकास, प्रोटोकॉल के साथ ही चिकित्सा शिक्षा एवं चिकित्सा स्वास्थ्य की जिम्मेदारी दी गयी है।

– कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद को भाषा, पुनर्गठन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग की जिम्मेदारी दी गयी है।

 

टीम यमुनोत्री एक्सप्रेस

Related posts

युवा नशे की लत छोड़े और साहसिक खेलों की ओर बढ़े: बिजल्वाण।

Arvind Thapliyal

जिला पंचायत संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बने मनीष राणा।

Arvind Thapliyal

धार्मिक व पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत गंगनानी मेले का हुआ विधिवत समापन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page