Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नगर के आवारा बेजुबाँ जानवरों को 50 दिनों तक रोटी और चारा खिलाने का अभियान का हुआ समापन,पढ़े पूरी खबर…

बड़कोट । सामाजिक चेतना की बुलंद आवाज “जय हो “ग्रुप में नगर क्षेत्र में 50 दिनों तक  आवारा बेजुबाँ जानवरों को रोटी खिलाने का अभियान चलाया इसमें सहयोग के लिए ग्रुप ने नगर पालिका  अध्यक्ष और जागृति  महिला  समूह का आभार जताया ।
मालूम हो कि कोविड कर्फ्यू के दौरान बाजार बंद होने से सबसे अधिक दिक्कत बेजुबान जानवरों के सामने आ खड़ी हो गयी थी , जो दीवारों पर लगे पोस्टरों को खाने लगे थे। भूख से बिलखने लगे थे , पालिका के कचरा डंपिंग जोन में भारी संख्या में जमावड़ा लगने लगा था इसी को देखते हुए सामाजिक चेतना की बुलन्द आवाज “जय हो ” ग्रुप ने नगर के आवारा पशुओं के लिए महिलाओं की मदद से 300 रोटियां हररोज बनवाकर और नगर पालिकाध्यक्ष द्वारा चारा की व्यवस्था करते हुए हर रोज ग्रुप के स्वयंसेवियो द्वारा खिलाने का काम किया गया । ग्रूप द्वारा 11 मई से अभियान शुरू किया गया जो 30 जून तक चलाया गया। महिलाओं ने हर रोज 300 रोटियां बनाई , पालिकाध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत ने चारा की व्यवस्था की । दर्जनों लोगों ने आटा दान किया । नगर  के दर्जनों आवारा मवेशियों को 50 दिनों तक चारा व रोटी खिलाने का अभियान चलाया । ग्रूप संयोजक सुनील थपलियाल ने बताया कि पिछले साल कोविड लॉक डाउन के दौरान 141 दिन तक ग्रुप ने नगर क्षेत्र में घूम घूम कर रोटी एकत्र कर आवारा पशुओं को खिलाने का काम किया।उन्होंने जागृति महिला समूह , नगर पालिकाध्यक्ष सहित आटा दान दाताओं और जरूरतमन्दों के लिए राशन किट उपलब्ध करवाने वाले अजीम प्रेम जी फाउंडेशन संस्थान और उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान का आभार जताया । इस अभियान में ग्रुप के संयोजक सुनील थपलियाल,कोषाध्यक्ष मोहित अग्रवाल, स्वयंसेवी अजय रावत,सुशील पीटर, रजत अधिकारी,भगवती रतूड़ी, मदन पैन्यूली, नितिन चौहान,मस्तराम,रुद्राक्ष, सागर, प्रियांशु सहित जागृति महिला समूह की महिलाएं शामिल थे।
टीम यमुनोत्री Express

Related posts

आज 128 कोरोना संक्रमित मरीज, आंकड़ा पहुँचा 1 लाख के पार

admin

*उच्च शिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में कार्मिकों को दिया गया एक दिवसीय कार्यालयी प्रशिक्षण*

admin

कर्णप्रयाग कालेज में ‘स्किल एंड पर्सनैलिटी डेवलपमेंट’ पर एक दिवसीय संगोष्ठी आयोजित… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page