Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देहरादून राज्य उत्तराखंड

*लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली का हाल जानने अस्पताल पहुंचे संस्कृति मंत्री महाराज*

*व्यक्तिगत रूप से आर्थिक सहयोग कर संस्कृति विभाग से भी दिलाया मदद का भरोसा*

देहरादूनअमित नौटियाल

उत्तराखंड की संस्कृति के लिए काम करने वाले उत्तराखंडी लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली जिनका इलाज हिमालयन अस्पताल में चल रहा है। उनका हालचाल जाने के लिए मंगलवार को प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज स्वयं जौलीग्रांट स्थित हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचे और उनके परिजनों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज ने मंगलवार को हिमालयन हॉस्पिटल पहुंचकर उत्तराखंडी लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली के परिजनों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।  महाराज ने  प्रकाश मोहन की तीमारदारी में लगे उनकी पत्नी और दामाद को व्यक्तिगत रूप से इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने के साथ-साथ संस्कृति विभाग से भी उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से कहा कि उनके इलाज में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। श्री सतपाल महाराज ने कहा कि सभी लोक कलाकारों की मदद करना हमारा दायित्व है।

ज्ञात हो कि संस्कृति मंत्री  सतपाल महाराज को कल (सोमवार) को जैसे ही पता चला कि लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली स्वास्थ्य खराब होने के कारण जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती हैं, उन्होंने तत्काल उसी समय हिमालयन अस्पताल में उनकी तीमारदारी में लगे उनके दामाद राजकुमार से फोन पर बात कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया था। इतना ही नहीं  महाराज ने तत्काल संस्कृति विभाग के महानिदेशक आशीष चौहान से बात कर विभाग से उन्हें मदद दिए जाने का भी निर्देश दिया।

उत्तराखंडी लोक कलाकार प्रकाश मोहन गढ़वाली पूर्व में कोटद्वार स्थित अस्पताल में भर्ती थे लेकिन तबीयत खराब होने पर उन्हें देहरादून के हिमालयन अस्पताल रेफर किया गया था।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री रेसकोर्स बन्नू स्कूल में आयोजित राम राग एक संध्या राम के नाम भजन संध्या में हुए शामिल।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी खास खबर :-जिले में किसानों की आय बढ़ाने के लिए काले गेहूं के उत्पादन को पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Jp Bahuguna

जिले में जल जीवन मिशन के तहत पूर्ण हो चुकी योजनाओं के सत्यापन के लिए शुरू किए गए अभियान को सही व समयबद्ध ढंग से संपादित करने के साथ ही निर्माणाधीन परियोजनाओं को अविलंब पूरा करने और वन भूमि की स्वीकृति के लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इन सब कामों की प्रगति की हर सप्ताह होगी समीक्षा : जिलाधिकारी

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page