Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव राज्य उत्तराखंड स्वास्थ्य

उत्तरकाशी:सीएम की घोषणा के अनुरूप बड़कोट अस्पताल में शिघ्र हो अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित:यशोदा राणा

उत्तरकाशी:सीएम की घोषणा के अनुरूप बड़कोट अस्पताल में शिघ्र हो अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित:यशोदा राणा

बड़कोट/उत्तरकाशी
जय प्रकाश बहुगुणा

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी श्रीमती यशोदा राणा ने कहा है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की घोषणा के अनुरूप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में शीघ्र ही अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई जानी चाहिए, जिससे यमुनाघाटी के लोगों को सुविधा उपलब्ध हो सके।श्रीमती राणा ने कहा कि यह क्षेत्र आर्थिक रूप से पिछड़ा है जिससे यहाँ के लोग अल्ट्रासाउंड के देहरादून जाने में असमर्थ होते हैं।

बड़कोट ब्यापार मण्डल के अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने कहा कि गत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने यमुनाघाटी दौरे के समय बड़कोट अस्पताल में शीघ्र ही अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की घोषणा की थी, जिस पर सम्बन्धित विभाग को तत्काल कार्यवाही करते हुए मशीन को स्थापित किया जाना चाहिए।जगूड़ी ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले इस क्षेत्र के लोगों को अल्ट्रासाउंड के लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर देहरादून के चक्कर लगाने पड़ते हैं।जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।कई बार मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
विदित रहे कि कुछ दिन पूर्व यमुना घाटी दौरे पर आए सूबे के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में बड़कोट अस्पताल में शीघ्र अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित करने की घोषणा की थी।

Related posts

विजिलेंस कार्यवाही:राजस्व निरीक्षक दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी:त्योहारी सीजन के मध्यनजर एसडीएम व सीओ बड़कोट ने ली सीएलजी मेम्बर की बैठक

admin

उत्तरकाशी :लेखक, साहित्यकार चंद्रभूषण बिजल्वाण की माता का निधन, पत्रकारों, प्रबुधजनों ने जताया शोक

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page