Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

प्रभारी मंत्री यतेश्वरानंद ने अस्पताल का किया निरीक्षण, दी सौगात।

सुरेश चंद रमोला
ब्रह्मखाल उत्तरकाशी–

सूबे के राज्यमंत्री और उत्तरकाशी के प्रभारी कोविड मंत्री स्वामी यतेश्वरानंद ने आज पूर्वाह्न एडिशनल पीएचसी ब्रह्मखाल का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की ब्यवस्थाओं को देख वै संतुष्ट दिखे । उन्होंने फार्मेसी कक्ष वार्डों और चिकित्सक कक्ष के ब्यवस्थाआओं का बारीकी से अध्ययन किया और समझा परखा। उन्होंने स्थानीय लोगों का भी पक्ष जाना और लोगों से उनकी स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं को सुना। कोबिड वैक्सीनेशन की जानकारी भी मंत्री ने ली।इस दौरान विधायक केदार सिंह रावत के अनुरोध पर उन्होंने इस एडिसल पीएचसी को पीएचसी का दर्जा देने का अनुरोध किया तो उन्होंने इस स्वास्थ्य केन्द्र का उच्चीकरण कर शीघ्र पीएचसी का दर्जा देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा अस्पताल में शीघ्र ही आक्सीजेन बेड, एक्सरे मशीन और एक्सरे टैक्नीशियन पैथोलॉजी लैब और पैथालाजी टैक्नीशियन स्टाफ नर्स आदि की संस्तुति भी प्रदान की। इस कवायद से क्षेत्र के लोगों की आशाओं में अब खुशी की लहर आ सकती है। चिकित्सा अधिकारी डाक्टर योगेन्द्र विष्ट ने भी अस्पताल की आवश्यकताओं से संबंधित बातें प्रभारी मंत्री के समक्ष रखी।इस दौरान क्षेत्रीय विधायक केदार सिंह रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर डी पी जोशी भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान जिलाध्यक्ष रमेश चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

भारतीय ज्ञान परम्परा का सार हैं उपनिषद : धामी

Arvind Thapliyal

हादसा :पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट मे आने से एक कांवड़ यात्री की मौत, एक घायल

Jp Bahuguna

कर्णप्रयाग स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्टाफ को शत-प्रतिशत मतदान हेतु प्राचार्य ने दिलाई शपथ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page