Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

पहल- सेना में चयनित युवकों को ABVP ने किया सम्मानित

बड़कोट
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्  इकाई  बड़कोट के तत्वावधान में बडकोट क्षेत्र के भारतीय थल सेना में  चयनित हुए युवाओं को सम्मानित किया गया । सरस्वती शिशु मंदिर के सभा कक्ष में आयोजित समारोह में बीजेपी जिला महिला मोर्चे की अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा राणा ने बतौर मुख्य अतिथि सभी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

मालूम हो कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों व सदस्यों ने उम्दा पहल शुरू की है । सेना में चयनित होने पर सभी को सम्मानित किया गया । बहुत से चयनित अभियार्थी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के  कार्यकर्ता जो पूर्व में रहे हैं उनका भी भारतीय सेना में चयन हुआ है जिस हेतु उन सभी युवाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस मौके पर समाज सेविका  कृष्णा राणा ,पूर्व सैनिक राजेश प्रसाद सेमवाल ,  अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् विभाग सहसंयोजक टिहरी उत्तरकाशी गौतम,  जिला सह संयोजक एबीवीपी तरवीन राणा, नगर मीडिया प्रमुख आशिष पंवार, विकास चौहान  सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पुरोला में पूर्व विधायक माल चन्द हारे,बीजेपी प्रत्याशी दुर्गेश लाल 5649 मतों की भारी लीड से जीते

admin

बिग ब्रेकिंग:केदारनाथ में हैलीकॉप्टर दुर्घटना, छह लोगों के मरने की सूचना

admin

रोजगार की तलाश में गये उत्तराखंड के युवक की पंजाब में दर्दनाक मौत, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका , पंजाब सरकार से लगाई न्याय की गुहार…पढ़े पूरी खबर…..

admin

You cannot copy content of this page