Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी राज्य उत्तराखंड

निशुल्क आंखो के ऑपरेशन की सुविधा गरीबों के लिए बनी संजीवनी

बड़कोट। पहाड़ के सीमान्त क्षेत्रों में हिमालयन अस्पताल की सुविधाओं का लाभ आम गरीब लोगों को मिल रहा है। हर माह आंखों के ऑपरेशन के लिए दर्जनों लोगो को जौलीग्रान्ट अस्पताल ले जाने का कार्य किया जा रहा है , इसमें बहुत से गरीब व्यक्ति जो आर्थिकी तंगी व जिनके पास आने जाने के साधन न होने केे चलते इलाज नही करा पा रहे थे उनके लिए हिमालयन अस्पताल की ये सेवा संजीवनी का काम कर रही है।
मालुम हो कि उत्तरकाशी के बड़कोट , देहरादून के लाखामण्डल और टिहरी के नैनबाग में हर माह जौलीग्रान्ट हिमालयन अस्पताल के चिकित्सक दल की टीम आंखों की परेशानी से जूझ रहे गरीब व्यक्तियों के आंखें के ऑपरेशन को लेने आते है और पचास महिला व पुरूषों का चयन कर अस्पताल तक पहुंचाकर ऑपरेशन करते है। स्थानीय निवासी जगत राम , श्रीमती चैणों देवी , दिनेश सिंह ,दिवान सिंह आदि का कहना है कि हिमालयन अस्पताल में आंखों का ऑपरेशन की व्यवस्था सही है और बड़कोट से अस्पताल और अस्पताल से घर तक छोड़ने की सुविधा से गरीब व्यक्ति को बड़ी सहूलियत मिल रही है। जौलीग्रान्ट अस्पताल से आये आशीष सिंह कहते है कि हिमालयन अस्पताल प्रशासन की ओर से पहाड़ के गरीब व्यक्यिों के लिए निशुल्क आंखों का ऑपरेशन की व्यवस्था काफी लम्बें समय से चलती आ रही है , हर माह एक स्थान से 18 से 20 लोगों का परीक्षण कर ऑपरेशन के लिए ले जाया जाता है और ऑपरेशन होने के बाद सभी को सकुशल उनके घर तक पहुंचाने का संस्थान कार्य करता आ रहा है। सोमवार को अस्पताल की टीम में आशीष सिंह , डा.देवेश , उमेश सिंह , प्रकाश , कमल और विरेन्द्र सिंह आदि शामिल थे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

बाहर से आने वाले लोगो की जनपद में तब तक बिल्कुल एंट्री नही ,जब तक वह बॉडर में रजिस्ट्रेशन व आरटीपीसीआर रिपोर्ट नही दिखा देते

admin

कौथिग उत्तराखण्ड महोत्सव में मुख्यमंत्री हुए शामिल,महोत्सव में बिखरी उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति की झलक

admin

उत्तराखंड  के स्कूलों में शौचालय निर्माण को 3.17 करोड़ स्वीकृत,भारत सरकार ने स्वच्छ भारत कोष ट्रस्ट से जारी किया बजट

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page