Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
COVID-19 अपडेट देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़ी खबर-CM ने दिये बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनैशन के निर्देश,प्रदेश के सभी पत्रकार कोविड-19 में फ्रंटलाईन वर्कर

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के सभी पत्रकारों को कोविड-19 में फ्रंटलाईन वर्कर बताते हुए बिना आयु प्रतिबंध के वैक्सीनैशन के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के दौरान पत्रकार साथियों ने सही सूचनाओं का सम्प्रेषण, जागरूकता एवं अन्य प्रचार-प्रसार के कार्यों हेतु फ्रंटलाईन वॉरियर के रूप में सहयोग दिया है। इस कार्य में लॉकडाउन से वर्तमान तिथि तक सूचना विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी निरंतर कोविड-19 से जुड़े विभिन्न कार्यो में सही सूचनाओं का सम्प्रेषण, जागरूकता में सम्मिलत रहे है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि प्रदेश में पत्रकारों मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधियों और सूचना विभाग के अधिकारियोंध् कर्मचारियों का का फ्रंटलाईन वर्कर्स की भांति बिना किसी आयुसीमा की प्रतिबन्ध से वैक्सिनेशन करवाने की व्यवस्था की जाए। वैक्सिनेशन के लिए देहरादून सहित प्रत्येक जनपद में कुछ वैक्सिनेशन सेंटर चिन्हित किये जाएं, जहां पर मीडिया प्रतिनिधि अपना वैक्सनेशन करा सके। मुख्यमंत्री के निर्देश पर महानिदेशक सूचना रणबीर सिंह चौहान ने आवश्यक कार्यवाही के लिए सचिव स्वास्थ्य को अनुरोध पत्र प्रेषित किया है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से कुम्भ मेला-2021 की कवरेज करने वाले पत्रकारों का दिनाक 31 मार्च, 2021 को नगर निगम सभागार में कोविड वैक्सिनेशन किया गया था।

सह आभार “विचार एक नई सोच ”

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

पुलिस की बडी कार्रवाई।मोरी में 3 किलो 4 ग्राम चरस के साथ 1 तस्कर को किया गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक ने टीम को 5हजार रूपये का दिया ईनाम।

Arvind Thapliyal

स्वामी विवेकानन्द के पथ पर अग्रसर होने के लिए सभी कार्यकर्ताओ ने संकल्प लिया, नव नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत………

admin

स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की मुस्तैदी से हैली सेवा बनी संजीवनी,प्रसव पीड़ा में महिला को भेजा हायर सेंटर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page