Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देहरादून राज्य उत्तराखंड

देहरादून:बड़कोट वासियों को जल्द मिलेगी जाम से निजात, शरूखेत में बनेगी पार्किंग

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
देहरादून

यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव नगर पालिका बड़कोट में आये दिन लगने वाले जाम से नगर वासियों को शीघ्र ही छुटकारा मिलने वाला है।यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के प्रयासों से शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने सचिव शहरी विकास शैलेश बगोली को शीघ्र बड़कोट में पार्किंग निर्माण के लिए निर्देश दिए हैं।गौर तलब है कि कुछ ही दिन पूर्व सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में पार्किंग सम्बन्धी समस्याओं के निस्तारण को अधिकारियों को निर्देशित किया था।बड़कोट के शरूखेत में यदि यात्राकाल से पूर्व पार्किंग निर्माण हो जाता है तो चार धाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को आये दिन लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा।बड़कोट में अभी तक बाईपास नहीं बन पाया है, जिसके कारण सभी वाहन नगर क्षेत्र से गुजरते हैं व आये दिन जाम लग जाता है।पार्किंग सम्बन्धी समस्या के समाधान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अनुपमा रावत, होटल एसोशिएशन यमुना घाटी के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री ,यमुनोत्री विधायक का आभार जताया है।

Related posts

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:जिला अस्पताल में छात्र की मौत का मामला, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश

admin

बड़ी खबर। पंचायत चुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने लगाई रोक आरक्षण को लेकर न्यायालय का दखल… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

गंगोत्री धाम में बर्फवारी ,निचले हिस्सो में बारिश, मिली बड़ी राहत…देखें बर्फवारी का वीडियो

admin

You cannot copy content of this page