Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देहरादून राज्य उत्तराखंड

देहरादून:मुख्यमंत्री से मिले यमुना व गंगा घाटी होटल एशोसिएशन शिष्टमंडल

 

जय प्रकाश बहुगुणा
उत्तरकाशी/देहरादून

होटल एशोसिएशन यमुना घाटी व गंगा घाटी के एक शिष्ट मण्डल ने यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भेंट कर अपना छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि अप्रैल2020 से मार्च तक बिजली व पानी के बिल माफ किये जायँ, होटल व्यवसाइयों के द्वारा स्वरोजगार योजना के तहत लिये गए ऋण पर ब्याज में छूट दी जाय, यात्रा काल में वाहनों का ग्रीन कार्ड बनने के बाद उनको रास्तों में चेकिंग के नाम पर न रोका जाए, अग्निशमन, पंजीकरण, प्रदूषण व भवन कर में2022तक छूट दी जाय, यात्राकाल में टीजीएमओ, जी एम ओ की बसों को वाया विकास नगर से यमुनोत्री जाने की अनुमति दी जाय आदि।शिष्टमंडल में सोबन सिंह राणा,केन्द्र सिंह रावत, विजयपाल मखलोगा, शैलेंद्र मटूड़ा सन्दीप,हिमांशु, शेखर आदि लोग शामिल थे।

Related posts

कर्णप्रयाग महाविद्यालय का एनएसएस का सात दिवसीय शिविर उमट्टा में लक्ष्य गीत के साथ शुरू।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी: 26 दिसम्बर से न्याय पंचायत स्तर पर होगा आपदा प्रबन्धन व वनाग्नि,कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम सम्बन्धी एक दिवसीय जाकरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

admin

यमुना घाटी में भारी बारिश और ओलावृष्टि दीपक बिजल्वाण ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र और उठाई मुआवजे की मांग…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page