Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
पौड़ी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

एस एस पी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लेकर दिये दिशा निर्देश

 

यमुनोत्री express ब्यूरो
पौड़ी

जनपद गढ़वाल में 26 जनवरी 2021 गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित होने वाली कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री पी रेणुका देवी की अगुवाई में कार्यक्रम स्थल कंडोलिया मैदान में पुलिस की सलामी/परेड आदि की रिहर्सल की गई।
उन्होंने गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत वाले विशिष्ट एवं अति विशिष्ट गणमान्य/ आगंतुकों की स्वागत से लेकर पुलिस की सलामी, परेड, झांकी सहित अन्य गतिविधियों की स्टेप बाय स्टेप कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उपस्थित अधिकारियों को आयोजन स्थल में समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाए रखने के निर्देश दिए।
वही अपर जिलाधिकारी डॉ एस के बरनवाल को संबंधित विभाग से कार्यक्रम स्थल के सामने वाली दीवार में रंग रोहन तथा मैदान के प्रवेश स्थल पर गेट स्थापित कराने को कहा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (रेडियो) अनूप काला, सीओ पुलिस एस डी नौटियाल सहित संबंधित अधिकारी एवं पुलिस के जवान उपस्थित थे।

Related posts

कर्णप्रयाग विधायक ने पीजी कालेज में स्मार्ट क्लास निर्माण हेतु पांच लाख की दी संस्तुति।

Arvind Thapliyal

रंवाई के लाल साहित्यकार महावीर रंवाल्टा को मिलेगा “उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

Jp Bahuguna

ग्राम सभाओं की खुली बैठकों से आए प्रस्तावों से बनेंगी सिंचाई गुल,किसानों को मिलेगा लाभ,खेती की सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए योजनाओं की समीक्षा… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page