Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पवाणी अग्निकांड: प्रभावित 39 परिवारों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता, छह माह के किराये के लिए भी मिले ₹24 हजार प्रति परिवार,विधायक दुर्गेश्वर लाल ने गांव पहुंचकर वितरित किए सहायता राशि के चेक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जताया आभार; बोले– प्रभावित परिवारों के पुनर्वास तक जारी रहेंगे प्रयास… पढ़ें खबर।

 

उत्तरकाशी। मोरी विकासखंड के पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड से उजड़ चुके परिवारों को आर्थिक संबल देने के लिए विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अपने वादे के अनुरूप गांव पहुंचकर प्रभावित परिवारों को सहायता राशि के चेक वितरित किए। प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा घोषित सहायता के तहत अग्निकांड से प्रभावित सभी 39 परिवारों को प्रति परिवार पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। इसके साथ ही छह माह के किराये के रूप में प्रत्येक परिवार को 24 हजार रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी दी गई।

इस सहायता से प्रभावित परिवारों को कुल पांच लाख 24 हजार रुपये प्रति परिवार उपलब्ध कराए गए।

उल्लेखनीय है कि पवाणी गांव में भीषण अग्निकांड की सूचना मिलते ही विधायक दुर्गेश्वर लाल घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने पीड़ित परिवारों के नुकसान का जायजा लेते हुए उनके पुनर्वास और आर्थिक सहायता के लिए हरसंभव प्रयास करने का भरोसा दिया था। विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लगातार संवाद कर प्रभावित परिवारों को जल्द सहायता उपलब्ध कराने की पैरवी की थी। आज चेक वितरण के साथ उन्होंने अपने पूर्व आश्वासन को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया।

इस अवसर पर विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पवाणी में हुई अग्निकांड की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने वर्षों की मेहनत और जीवनभर की जमा पूंजी से अपने आशियाने बनाए थे, वे एक ही हादसे में सब कुछ खो बैठे। ऐसे कठिन समय में सरकार की प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को आर्थिक संबल देने और उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित करने की है।

उन्होंने पीड़ित परिवारों को भरोसा दिलाया कि वे स्वयं और प्रदेश सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं। प्रभावित परिवारों का जीवन दोबारा सामान्य बनाने के लिए आवश्यक सहायता के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष राजीव कुंवर, जिला पंचायत प्रतिनिधि भगत सिंह रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बच्चन सिंह पंवार, पूर्व मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमराव सिंह चौहान, पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि बलबीर सिंह राणा, मंडल महामंत्री बलवीर सिंह पंवार, सौड़ के प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्य सिंह राणा, सेवा भारती अध्यक्ष आचार्य लोकेश बडोनी, सामाजिक कार्यकर्ता भरत सिंह रावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष चमन रावत, पवाणी के प्रधान प्रतिनिधि यशपाल पंवार, भाजपा मंडल महामंत्री दर्शन पंवार, दिनेश राणा सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने दोहराया कि जनसेवा उनके लिए केवल दायित्व नहीं, बल्कि संकल्प है। क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनना और संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना उनकी प्राथमिकता है।

Related posts

नैताला में किसान ऋण मेला-2026 का आयोजन, लाभार्थियों को ₹93.70 लाख के ऋण वितरित,किसानों, युवाओं एवं ग्रामीण उद्यमियों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना बैंक की प्राथमिकता : शारदा राणा

Arvind Thapliyal

घर से लापता चार मासुमो को सर्बिलांस के जरिए आधी रात में खोज निकाला। पुलिस की त्वरित कार्यवाही पर स्थानीय लोगो ने दी बधाई

admin

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन का 11वां द्विवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, फार्मासिस्टों की समस्याओं पर हुआ मंथन,अजय जोशी अध्यक्ष व जे पी मटवाण चुने गए महामंत्री

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page