नौगांव । विकासखण्ड के अंतर्गत किसान ऋण मेला जिला सहकारी बैंक अध्यक्षा शारदा राणा की अध्यक्षता में लगाया जिसका शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री श्याम डोभाल सहित तमाम मुख्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया और कार्यक्रम शुरू किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आसान ऋण सुविधा शुन्य व्याज दर पर देना था जिससे काश्तकारों और पशु पालकों को ऋण सुविधा देकर मजबूत करना था।
उत्तराखंड सरकार किसान ऋण मेला दीनदयाल किसान कल्याण योजना के अंतर्गत शुन्य ब्याज दर पर कृषि ऋण योजना के अंतर्गत ऋण वितरण किया।
मेले में कुल 304 सदस्यों को 274.82 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसमें अल्पकालीन ऋण के तहत 240 सदस्यों को 212.32 लाख रुपये और मध्यकालीन ऋण के तहत 64 सदस्यों को 62.50 लाख रुपये दिए गए। बैंकवार वितरण में बड़कोट बैंक से 142.50 लाख, नौगांव बैंक से 108.80 लाख और डामटा बैंक से 23.52 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। समितिवार वितरण में तिंया में सबसे अधिक 49 सदस्यों को 42.82 लाख, नौगांव में 45 सदस्यों को 36.18 लाख, बड़कोट में 33 सदस्यों को 30.45 लाख, गढ़ में 40 सदस्यों को 29.8 लाख, गंगटाड़ी में 26 सदस्यों को 29.23 लाख, बीफ में 21 सदस्यों को 25.12 लाख, कुपड़ा में 22 सदस्यों को 24.30 लाख, काण्डी में 25 सदस्यों को 23.52 लाख, नंगड़गांव में 24 सदस्यों को 19.57 लाख, गडोली में 19 सदस्यों को 13.83 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने किसानों से ऋण का सदुपयोग कर समय पर अदायगी करने की अपील की।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सहकारिता के क्षेत्र में चल रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और किसानों का सहकारिता का लाभ उठाकर अपने कारोबार को आगे बढाने की अपील की।
जिला सहकारी समिति अध्यक्ष शारदा राणा ने बताया कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है और विभिन्न जन कल्याण योजना चला रही है जिसमें सहकारिता एक मुख्य कडी़ है, उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सहकारिता मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत का आभार जताया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, भाजपा नेता सत्येन्द्र राणा, पूर्व विधायक मालचंद,भाजपा मिडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान,सहकारी समिति उपाध्यक्ष हरिमोहन चंद,भाजपा महामंत्री परशुराम जगुडी़, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमीता परमार, नौगांव सहकारी समिति अध्यक्ष विशालमणी डिमरी, जगमोहन रावत, स्वाती भंडारी,सहकारी समिति सचिव नौगांव सरदार सिंह नेगी, अर्जुन रावत,सुरेशानंद नौटियाल, सहित तमाम अधिकारी प्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी और कृषक मौजूद रहे।

