Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्राकृतिक आपदा एवं प्रबंधन पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन… पढ़ें खबर।

 

 

चमोली।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग, चमोली, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी एवं करेलियन शोध केंद्र, रूस के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबीनार के पहले दिवस का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ रशियन विज्ञान अकादमी के प्रो सरगेई स्वेतोव के उद्बोधन से हुआ। उद्घाटन सत्र में कार्यक्रम के संयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के प्रो विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रूस के संस्थान के साथ संयुक्त रूप से यह चौथा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन सत्र में काशी विद्यापीठ के पूर्व कुलपति एवं आईआईटी मुंबई के प्रोफेसर टी एन सिंह ने हिमाचल हिमालय में रॉकफॉल सिमुलेशन विषय पर व्याख्यान दिया। लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो ध्रुवसेन सिंह ने जलवायु परिवर्तन और समाज पर उसके प्रभाव को विस्तार से बताया। कार्यक्रम की रूप-रेखा, उद्घाटन सत्र का सफल संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक एवं कर्णप्रयाग महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो राम अवतार सिंह ने किया। प्रथम दिवस के वैज्ञानिक सत्र में करेलियन शोध केंद्र, रूस के प्रोफेसर वी ए सेकोव ने पर्वतीय क्षेत्र के खतरनाक ढलान पर एवं डॉ आई ए जोवा ने भूकंपीय गतिविधि विषय पर व्याख्यान दिया। इग्नू, नई दिल्ली के प्रो बेनीधर देशमुख ने रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस का मृदा अपरदन में महत्व एवं प्रो आर भास्कर ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं आपदा प्रबंधन विषय को विस्तार से बताया। आईआईटी रुड़की के डॉ पीयूष कुमार सिंह ने हिमालयी चट्टानी ढलान पर किए गए अध्ययन एवं उसके विभिन्न प्रभावों पर प्रकाश डाला। देहरादून के भूगर्भ विज्ञानी प्रो ए के बियानी ने हिडेन वाटर बम इन हिमालय पर विस्तार से बताया। बोट्सवाना अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय के मोसेकी, गोंट्से, नेटहेलंग एवं प्रो राहुल वर्मा ने प्राकृतिक आपदाओं के विभिन्न विषयों पर अपना व्याख्यान दिया। कार्यक्रम में देश और विदेश के विभिन्न शिक्षाविद एवं वैज्ञानिक वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Related posts

बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी व पत्रकार मनवीर को यमुनोत्री प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

admin

प्रदेश में शीत लहर के प्रकोप से बचाव हेतु जारी की गई 1.35 करोड़ की सहायता धनराशि -सीएम धामी

Team Yamunotri Express

कुंभ से लौटते ही कार्मिकों का अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर टेस्ट जरूरी ,निगेटिव रिपोर्ट के बाद जनपद व ड्यूटी करने की मिलेगी अनुमति

admin

You cannot copy content of this page