Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में वाणिज्य परिषद का गठन…. पढ़ें खबर।

 

नरेंद्रनगर (टिहरी गढ़वाल)। वृहस्पतिवार को धर्मानन्द उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में सत्र 2026-27 के लिए ‘वाणिज्य परिषद’ (Commerce Council) का गठन किया गया। परिषद के गठन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों (co-curricular activities) में सक्रिय सहभागिता के अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं में प्रबंधन, संचार (communication), निर्णय लेने की क्षमता, टीम भावना और नेतृत्व कौशल (leadership skills) का विकास करना है। महाविद्यालय में वाणिज्य संकाय के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए इस परिषद का गठन किया गया है, जिसके तहत विभिन्न पदों पर योग्य, प्रतिभाशाली एवं सक्रिय विद्यार्थियों को उनकी रुचि, योग्यता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर मनोनीत किया गया है।

वाणिज्य परिषद के मुख्य पदाधिकारी:

अध्यक्ष: आयुष सिंह रावत (बी.कॉम तृतीय वर्ष)

उपाध्यक्ष: आलोक चौहान (एम.कॉम प्रथम वर्ष)

सचिव: पलक जैन (एम.कॉम द्वितीय वर्ष)

सह-सचिव: मुस्कान (एम.कॉम द्वितीय वर्ष)

कोषाध्यक्ष: कृष्णा भंडारी (बी.कॉम प्रथम वर्ष)

कार्याकारिणी सदस्य –

आयुष भंडारी (एम.कॉम प्रथम वर्ष)

अंशुल पंवार (एम.कॉम प्रथम वर्ष)

आंचल नेगी (बी.कॉम प्रथम वर्ष)

सिमरन (बी.कॉम प्रथम वर्ष)

रविता (बी.कॉम प्रथम वर्ष)

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संकाय के प्राध्यापकों द्वारा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.(डॉ.)विजय सिंह नेगी , प्राध्यापक डाॅ. हरीश चन्द्र रतूड़ी, डॉ. भारती जायसवाल , वरुण कुमार , नेतराम व वाणिज्य संकाय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

बड़ी खबर।राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक उपलब्धि, समापन समारोह में शामिल होंगे केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

आस्था।छलेश्वर महादेव गृभगृह में हुये विराजमान हुआ विशाल भंडारा….. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page