Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पुरोला की सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजनाओं में चोरी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार,देहरादून के सहसपुर से पकड़े गए दोनों आरोपी, 96.41 किलो केबल व धातु बरामद; चोरी में प्रयुक्त वाहन और कटर भी पुलिस ने किया जब्त.. पढ़ें खबर।

 

 

 

बड़कोट (उत्तरकाशी)। पुरोला क्षेत्र की सिंचाई लिफ्ट पंपिंग योजनाओं से कॉपर केबल और मोनोब्लॉक चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुरोला पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अंकित कुमार सहित दो आरोपियों को देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी से संबंधित कुल 96.41 किलोग्राम केबल एवं धातु का सामान, ताला तोड़ने और तार काटने में इस्तेमाल किया गया कटर तथा घटना में प्रयुक्त अर्बन क्रूजर वाहन बरामद किया है।

 

पुलिस के अनुसार, बीते 31 अक्टूबर 2026 को पुरोला, रामा सिंचाई लिफ्ट योजना एवं ध्योरा लिफ्ट योजना से अज्ञात चोरों द्वारा कॉपर केबल और मोनोब्लॉक चोरी कर लिए गए थे। संबंधित योजनाओं के सहायक अभियंता की लिखित तहरीर पर थाना पुरोला में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय ने चोरी का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक बड़कोट चंचल शर्मा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पुरोला दीपक कठैत के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही सुरागरसी-पतारसी और तकनीकी जानकारियों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई।

 

पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए 4 नवंबर को देहरादून के सहसपुर क्षेत्र से मुख्य आरोपी अंकित कुमार (26), निवासी पुरोला, उत्तरकाशी तथा सलमान (27), निवासी खुशहालपुर, सहसपुर, देहरादून को गिरफ्तार कर लिया।

 

बरामद सामान में लगभग 59 किलोग्राम तांबे के तार तथा 38 किलोग्राम केबल के खोल एवं अन्य धातु शामिल हैं। इसके अलावा चोरी में इस्तेमाल कटर और वाहन संख्या UK 07 DU 7850 को भी कब्जे में लिया गया है।

 

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी अंकित कुमार के विरुद्ध पूर्व में टिहरी और रानीपोखरी में भी चोरी के मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच कर रही है। मामले में विवेचना के दौरान भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में संशोधन किया गया है। पुलिस की अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है।

 

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेंद्र सिंह, प्रभारी चौकी नौगांव, हेड कांस्टेबल बबलू खान, कांस्टेबल नीरज और कांस्टेबल अरुण कुमार शामिल रहे।

Related posts

यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने का दिन और समय तय ,पूरी खबर पढ़े….

admin

राष्ट्रीय एकीकरण शिविर जम्मू में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम रही उपविजेता … पढ़ें।

Arvind Thapliyal

पंचायत प्रतिनिधियों ने दो वर्ष बढोतरी और एक चुनाव एक प्रदेश की उठाई मांग.. पढ़ें ।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page