Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक की समीक्षा बैठक ,अध्यक्ष शारदा राणा ने की अध्यक्षता, नौगांव पुरोला मोरी के प्रबंधकों ने वर्चुअल प्रतिभाग किया… पढ़ें खबर।

 

 

उत्तरकाशी। सोमवार को उत्तरकाशी जिला सहकारी बैंक लि. की अध्यक्ष श्रीमती शारदा राणा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में बैंक उपाध्यक्ष  हरिमोहन सिंह, जिला सहायक निबंधक  भारत सिंह, सचिव/महाप्रबंधक  मुकेश माहेश्वरी, डीडीएम नाबार्ड  पारित गुप्ता सहित भटवाड़ी, डुण्डा, चिन्यालीसौड़ के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे। नौगांव, पुरोला, मोरी के प्रबंधकों ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।

 

बैठक में बैंक की कार्यप्रणाली, दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत ऋण वितरण व वसूली, सरकार प्रायोजित योजनाओं और वित्तीय वर्ष 2026-27 के लक्ष्यों की समीक्षा की गई। प्रगति संतोषजनक न होने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जताई।

 

सख्त निर्देश: 25 प्रतिशत से कम उपलब्धि पर चेतावनी और 10 प्रतिशत से कम वसूली वाली शाखाओं का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।

 

अध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में 40 करोड़ रुपये का शून्य ब्याज दर पर ऋण वितरित किया गया है। किसानों, युवाओं, महिलाओं तक योजनाएं पहुंचाने के लिए प्रत्येक विकासखंड में ऋण मेले लगाए जाएंगे और प्रमुख समाचार शीर्षक:

₹40 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण वितरित, दो माह में ₹100 करोड़ का लक्ष्य; लापरवाह समितियों पर सख्ती, और बताया कि प्रत्येक विकासखण्ड में लगेगा ऋण वितरण मेला और
₹40 करोड़ का ब्याजमुक्त ऋण वितरित, दो माह में ₹100 करोड़ का लक्ष्य; लापरवाह समितियों पर सख्ती, प्रत्येक विकासखण्ड में लगेगा ऋण वितरण मेला।

Related posts

खबर का असर: बिहार निवासी को दिया गया नंबर प्लेट ठेका निरस्त,कारण बताओ नोटिस जारी,पढ़े आदेश…..

Team Yamunotri Express

बड़ी खबर:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में स्टार प्रचारक

admin

राष्ट्रीय सेवा योजना विद्यार्थी जीवन को देता है एक प्लेटफार्म,विद्यार्थियों को जीवन जीने का बताता है सही तरीका-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page