Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साहित्य और सृजन की नई उड़ान : साईं सृजन पटल के 27वें अंक का विमोचन, डॉ. भारती मिश्रा को मिला लेखक श्री सम्मान.. पढ़ें खबर।

 

 

देहरादून।साहित्य, संस्कृति और रचनात्मक अभिव्यक्ति को समर्पित मासिक पत्रिका ‘साईं सृजन पटल’ के 27वें अंक का विमोचन साहित्यकार डॉ. भारती मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उन्हें लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पटल की ओर से ‘लेखक श्री सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में डॉ. भारती मिश्रा ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होने के साथ ही उसे नई दिशा देने का सशक्त माध्यम भी है। साहित्यिक पत्रिकाएं रचनाकारों को अपनी प्रतिभा और विचारों को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करती हैं। वर्तमान समय में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों को एक साथ लेकर चलने वाली पत्रिकाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने पत्रिका के प्रयासों की सराहना करते हुए इसके निरंतर प्रकाशन की शुभकामनाएं दीं।

 

पत्रिका के संपादक प्रो. (डॉ.) के. एल. तलवाड़ ने कहा कि ‘साईं सृजन पटल’ का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति, लोकभाषा, सामाजिक चेतना और रचनात्मक प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना है। पत्रिका के माध्यम से नए और स्थापित साहित्यकारों को समान रूप से स्थान देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 27वें अंक का प्रकाशन इस साहित्यिक यात्रा की निरंतरता और पाठकों के विश्वास का प्रतीक है।

 

पत्रिका के उपसंपादक अंकित तिवारी ने कहा कि साईं सृजन पटल केवल एक मासिक पत्रिका नहीं, बल्कि साहित्यकारों, लेखकों और रचनात्मक प्रतिभाओं को जोड़ने वाला एक साहित्यिक परिवार है। पत्रिका के प्रत्येक अंक में साहित्य, संस्कृति, शिक्षा, समाज और समसामयिक विषयों को प्रमुखता दी जाती है। उन्होंने कहा कि संपादक प्रो. तलवाड़ के मार्गदर्शन में पत्रिका को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और अधिकाधिक रचनाकारों को मंच प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। डाॅ. भारती ने पटल द्वारा संचालित ‘बुक बैंक – पुस्तक भेंट सर्वश्रेष्ठ’ अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की।

 

इस अवसर पर लेखिका नीलम तलवाड़, इंसाइडी क्रिएटिव मीडिया के सीईओ अक्षत सहित साहित्य एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहित्यिक विमर्श के साथ पत्रिका की भावी योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Related posts

उत्तरकाशी- भारी बारिश को देखते हुए कल 13 अगस्त को सरकारी एवं गैरसरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित,पढ़े पूरी खबर….

Team Yamunotri Express

चांगसील बुग्याल में  आकाशीय बिजली गिरने से भितरी गांव के ग्रामीणों की 70 बकरियों की मौत,पढ़े पूरी खबर….

admin

पंचायतों का कार्यकाल बढाने के लिये प्रधान संगठन ने दिया ज्ञापन।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page