Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी में ‘स्मृत्याहुति’ पुस्तक का गरिमामय लोकार्पण, माता-पिता की स्मृतियों को किया समर्पित,सुमन सभागार में आयोजित समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान रहे मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों ने पुस्तक प्रकाशन को बताया भावनात्मक और प्रेरणादायी पहल… पढ़ें खबर।

 

 

 

 

 

 

 

उत्तरकाशी। पूज्य माता-पिता की पावन स्मृतियों को समर्पित पुस्तक ‘स्मृत्याहुति’ का लोकार्पण समारोह बुधवार, 22 अक्टूबर 2026 को सुमन सभागार, उत्तरकाशी में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में जिला पंचायत उत्तरकाशी के अध्यक्ष रमेश सिंह चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक का विधिवत लोकार्पण करते हुए इसके प्रकाशन को माता-पिता के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और भावनात्मक जुड़ाव की प्रेरणादायी अभिव्यक्ति बताया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेश सिंह चौहान सहित सभी सम्मानित अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात पुस्तक ‘स्मृत्याहुति’ का विधिवत लोकार्पण किया गया। समारोह में साहित्य, शिक्षा, सामाजिक सरोकारों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान, नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के अध्यक्ष मनोज कोहली, जिला पंचायत सदस्य मथोली वार्ड दीपेंद्र कोहली, मुख्य शिक्षा अधिकारी उत्तरकाशी अमित कोटियाल, राजकीय इंटर कॉलेज उत्तरकाशी के प्रधानाचार्य महिपाल सिंह पंवार, समाजसेवी सुमन बड़ोनी और शैलेन्द्र नौटियाल सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

 

माता-पिता के त्याग, संस्कार और स्नेह को शब्दों में संजोने का प्रयास

 

‘स्मृत्याहुति’ को केवल एक पुस्तक के रूप में नहीं, बल्कि माता-पिता के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता की भावपूर्ण अभिव्यक्ति के रूप में देखा जा रहा है। माता-पिता का त्याग, स्नेह, मार्गदर्शन और उनके द्वारा दिए गए संस्कार जीवन की अमूल्य धरोहर होते हैं। उनकी स्मृतियों को शब्दों के माध्यम से संजोना भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी प्रयास है।

 

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने पुस्तक के प्रकाशन और लोकार्पण के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने इस प्रयास को माता-पिता के प्रति सम्मान व्यक्त करने और उनकी स्मृतियों को जीवंत बनाए रखने का सराहनीय माध्यम बताया।

 

समारोह ने पारिवारिक संबंधों, संस्कारों और अपने प्रियजनों की स्मृतियों को संजोने के महत्व को रेखांकित किया।

Related posts

उत्तरकाशी :सहकारी बैंकों से होगी ग्रामीण कृषकों की आर्थिकी मजबूत :केदार सिंह रावत

Jp Bahuguna

उत्तराखंड चिन्हित आंदोलनकारियों ने 25वें राज्य स्थापना दिवस पर उठाई सम्मान पेंशन की मांग और सीएम को भेजा ज्ञापन… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

दर्दनाक हादसा:बैक करते समय नवरात्रि  में आये श्रद्धालुओं पर चढ़ी बस, तीन की मौत,कई घायल

admin

You cannot copy content of this page