Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

नौगांव में देवभूमि क्रिकेट अकादमी का शुभारंभ, 12 से 19 वर्ष के बच्चों को मिलेगी ट्रेनिंग,सीएयू सचिव किरण वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार और जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अजय भट्ट ने किया उद्घाटन…. पढ़ें खबर।

 

 

नौगांव (उत्तरकाशी) यमुनाघाटी के नौगांव क्षेत्र के तुनालका में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के लिए देवभूमि क्रिकेट अकादमी का विधिवत शुभारंभ किया गया। पूजा-अर्चना के बाद रिबन काटकर अकादमी का उद्घाटन किया गया।

 

कार्यक्रम में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) की सचिव किरण वर्मा, नगर पंचायत नौगांव के अध्यक्ष विजय कुमार और उत्तरकाशी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजय भट्ट ने संयुक्त रूप से अकादमी का उद्घाटन किया।

 

सीएयू सचिव किरण वर्मा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में क्रिकेट प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसी अकादमियों से बच्चों को सही मार्गदर्शन मिलेगा और उनकी प्रतिभा निखरेगी।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि नौगांव क्षेत्र में अकादमी की शुरुआत युवाओं के लिए खुशी की बात है, इससे खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

जिला क्रिकेट एसोसिएशन सचिव अजय भट्ट ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास और तकनीकी प्रशिक्षण जरूरी है, अकादमी से स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

अकादमी के संस्थापक एवं कोच महावीर सिंह ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद पहाड़ में यह पहल की गई है। अकादमी में 12 से 19 वर्ष तक के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह यमुनाघाटी की एकमात्र क्रिकेट अकादमी है, जिससे नौगांव, बड़कोट और आसपास के गांवों के युवाओं को अब ट्रेनिंग के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।

 

इस मौके पर जोगेंद्र सिंह, अनिल रावत, बृजमोहन, सुनील चौहान, निखिल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

बड़ा सवाल : आखिर सेम्पलिग की रिपोर्ट को सार्वजानिक करने में क्यों डर रहा खाद्यान्न विभाग व प्रशासन, क्या है मामल पढ़े पूरी खबर…….

admin

उत्तरकाशी:44 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

उत्तरकाशी:बड़कोट में आशा कार्यकत्रियों ने मांगो को लेकर दिया ज्ञापन

admin

You cannot copy content of this page