Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

पर्यटन मेले में पहुंचे पूर्व विधायक, बोले—प्राकृतिक संपदा के संरक्षण के साथ बुनियादी सुविधाओं का विकास जरूरी,कुशकल्याण को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर दिलाएंगे मजबूत पहचान : सजवाण

 

 

 

 

उत्तरकाशी। गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने नाल्डकठूड़ क्षेत्र के सिल्ला गांव में आयोजित कुशकल्याण पर्यटन मेला-2026 में प्रतिभाग किया। कुशकल्याण पर्यटन एवं पर्यावरण उत्थान समिति सिल्ला, जौड़ाव एवं भेलाटिपरी तथा तीनों गांवों के ग्रामीणों के स्नेहिल निमंत्रण पर मेले में पहुंचे सजवाण ने आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को इस भव्य एवं सार्थक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

 

पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि कुशकल्याण उत्तरकाशी की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का अनमोल खजाना है। विशाल बुग्यालों, मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों, जैव विविधता और समृद्ध लोक-संस्कृति से परिपूर्ण यह क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं रखता है। आवश्यकता इस बात की है कि इन संभावनाओं को योजनाबद्ध तरीके से विकसित कर कुशकल्याण को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूती से स्थापित किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केवल प्रचार-प्रसार ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि बेहतर सड़क, संचार, पेयजल, आवास, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास भी उतना ही आवश्यक है। पर्यटन के विकास के साथ स्थानीय युवाओं, महिला समूहों और ग्रामीणों को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराकर क्षेत्र की आर्थिकी को भी मजबूत किया जा सकता है।

 

सजवाण ने कहा कि श्री चंदनागिरी नाग देवता मंदिर के प्रांगण में आयोजित यह पर्यटन मेला प्रकृति, संस्कृति और आस्था का सुंदर संगम है। ग्रामीणों द्वारा अपनी लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और प्राकृतिक संपदा को पर्यटन से जोड़ने का यह प्रयास निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

 

उन्होंने कहा कि कुशकल्याण क्षेत्र के पर्यटन एवं बुनियादी विकास को गति देने तथा क्षेत्र की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं और विकास की जरूरतों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

इस अवसर पर उन्होंने जिला पंचायत सदस्य सालू श्रीमती ज्योति राणा, ग्राम प्रधान सिल्ला श्रीमती सुमित्रा रावत, सदस्य क्षेत्र पंचायत श्रीमती पार्वती नेगी, ग्राम प्रधान जौड़ाव श्रीमती अनीता राणा एवं प्रधान भेलाटिपरी श्रीमती सरोज राणा सहित समस्त आयोजन समिति एवं तीनों गांवों के ग्रामीणों को सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।

 

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, ब्लॉक प्रमुख डुंडा राजदीप परमार, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट, जिला पंचायत प्रतिनिधि राजेंद्र ‘राजू’ राणा, अनिल रावत, देवेंद्र नाथ, सुभाष रावत, भाजपा मंडल महामंत्री एवं प्रधान प्रतिनिधि श्री विनोद रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Related posts

बड़कोट में राशन वितरण पर सवाल दिसम्बर का राशन 20 फरवरी को होगा लैप्स, उपभोक्ताओं में रोष,पढ़े ……

Team Yamunotri Express

आस्था । नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनकल्याण व प्रदेश की समृद्धि की कामना… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:घायल व चोटिल जानवरों के हमदर्द हैं पत्रकार-समाजसेवी थपलियाल, अब तक करवा चुके हैं डेढ़ दर्जन से अधिक जानवरों का उपचार

admin

You cannot copy content of this page