Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

सारिगाड़-कंडारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की उठी मांग…

नौगांव/उत्तरकाशी। सारिगाड़-कंडारी मोटर मार्ग पर भूस्खलन से ग्रामीण परेशान, स्थायी समाधान की उठी मां। सारिगाड़-कंडारी मोटर मार्ग पर लगातार भूस्खलन और मलबा गिरने से मार्ग बाधित हो रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 

समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता अर्जुन नौटियाल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रशासन से मार्ग के स्थायी समाधान की मांग की है।

 

अर्जुन नौटियाल ने इस संबंध में NH खंड बड़कोट के अधिशासी अभियंता मनोज रावत से दूरभाष पर वार्ता की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि मार्ग का निरीक्षण करने के लिए विशेषज्ञों की टीम मौके पर भेजी जाएगी और टीम की रिपोर्ट के आधार पर ही स्थायी समाधान पर कार्य किया जाएगा। यह कार्य PMGSY या PWD/NH खंड, जो भी विभाग उपयुक्त होगा, उसके माध्यम से कराया जाएगा।

 

फिलहाल मार्ग को खोलने के लिए मौके पर 24×7 मशीनरी तैनात कर दी गई है और मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने भी मार्ग को शीघ्र सुचारू करने का आश्वासन दिया है।

 

बताया गया कि अर्जुन नौटियाल ने इससे पहले सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पाण्डेय और सचिव ग्रामीण विकास धीराज सिंह गर्ब्याल से भी वार्ता कर उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया था और अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश देने का आग्रह किया था।

Related posts

धूमधाम से मनाया गया ब्रह्मखाल में लिविंग स्टोन स्कूल का 16वां वार्षिकोत्सव , अध्यक्ष जिला पंचायत सहित गणमान्य रहे मौजूद।

Arvind Thapliyal

रोजगार।उत्तराखंड अधीनस्थ लोक सेवा आयोग ने पुलिस विभाग के इन पदों पर जारी किया विज्ञापन…. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवियों को हेरिटेज एण्ड टूर गाईड के परिचय पत्र वितरित।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page