बड़कोट। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, उत्तरकाशी द्वारा के बड़कोट डिविजन के धारी-कफनौल में कल यानी 5जून, सरनौल में 6 जून तथा गुंदियाट गांव पुरोला में 8 जून को बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर लगा रहा है। शिविर में बिजली उपभोक्ताओं की बिजली की गुणवत्ता एवं निर्बाध आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों को सुना जाएगा। साथ ही बिजली उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगा।
विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच उत्तरकाशी के उपभोक्ता सदस्य संतोष भट्ट के अनुसार माननीय उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के निर्देशों पर मंच बिजली उपभोक्ताओं की बिजली की गुणवत्ता एवं आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण को लेकर लगातार शिविर आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में उत्तरकाशी जिले के बड़कोट डिविजन क्षेत्र के धारी में पंचायत भवन, कफनौल बाजार में 5जून को 11 से 3 बजे तक शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा डिविजन के सरनौल क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के लिए 6 जून को राजकीय इंटर कॉलेज में शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा पुरोला उपखंड के गुंदियाट गांव में बिजली उपभोक्ताओं के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा।। क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वह शिविर में अपनी बिजली से जुड़ी शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए विभाग द्वारा जारी बिजली का बिल या उसकी फोटो कॉपी और इससे जुड़े अन्य दस्तावेजों को सादे कागज में लिखे प्रार्थना पत्र के साथ देना होगा। शिविर में लो वोल्टेज, खपत से ज्यादा बिल आने, खराब मीटर न बदलने, आईडीएफ, एनआर, आरडीएफ का बिल जारी करने, समय पर नया कनेक्शन जारी न करने समेत अन्य शिकायतें दर्ज होंगी। इसके अलावा शिविर में चोरी, विद्युत दुर्घटना एवं अन्य विवादित मामलों से जुड़ी शिकायतें नहीं सुनी जाएगी।
इन समस्याओं की कराएं शिकायत
बिजली उपभोक्ता बिजली गुणवत्ता एवं आपूर्ति से जुड़ी शिकायत को शिविर में दर्ज करा सकते हैं। इनमें बिजली का खराब या जला हुआ मीटर समय पर न बदलने, खपत से ज्यादा का बिल देना, बिना रीडिंग बिल देना, बिल में गलत नाम व पता दर्ज होना, कनेक्शन ट्रांसफर करने, नए कनेक्शन देने में देरी, लो और हाई वोल्टेज की समस्या, ट्रांसफर खराब होने आदि शिकायतें कैम्प में सुनी जाएगी।
यहां ऑनलाइन दर्ज कराएं शिकायत
उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, उत्तरकाशी, नियर विकास भवन, यूपीसीएल बिल्डिंग, लदाड़ी उत्तरकाशी।
मेल-cgrfuki@gmail.com

