Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल यमुना घाटी के सह प्रभारी बने तिलक चंद रमोला… पढ़ें खबर।

 

 

 

नौगांव ।प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तराखंड की प्रांतीय सलाहकार समिति की बैठक बुधवार को हल्द्वानी में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, मजबूती एवं भावी रणनीति को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान वरिष्ठ व्यापारी तिलक चंद रमोला को यमुना घाटी एवं उत्तरकाशी क्षेत्र का सह प्रभारी नियुक्त किया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, महामंत्री प्रकाश चंद्र मिश्रा (गोपेश्वर), कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल, कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पूर्व कोषाध्यक्ष एन.सी. तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश पंत, उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल (टिहरी), माधव प्रसाद सेमवाल (जोशीमठ) तथा राकेश कुमार डिमरी (कर्णप्रयाग) सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सलाहकार समिति द्वारा प्रदेश संगठन के सभी 19 जिलों में सह प्रभारी एवं उप मंडल प्रभारी नियुक्त करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी क्रम में संगठन के सक्रिय एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता तिलक चंद रमोला को यमुना घाटी एवं उत्तरकाशी का सह प्रभारी बनाया गया।
तिलक चंद रमोला लंबे समय से व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनकी नियुक्ति से यमुना घाटी एवं उत्तरकाशी क्षेत्र के व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। व्यापारियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ क्षेत्र के व्यापारियों को मिलेगा और संगठन को नई मजबूती प्राप्त होगी।
बैठक में विभिन्न जिलों में लंबित संगठनात्मक चुनाव शीघ्र कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके तहत काशीपुर, श्रीनगर, हल्द्वानी, हरिद्वार, नैनीताल, रुड़की, बाजपुर, गदरपुर एवं रुद्रपुर में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करने के लिए संबंधित इकाइयों को निर्देशित किया गया।

Related posts

नशामुक्त अभियान:पुलिस ने जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र/छात्राओं व स्थानीय लोगों को नशे के प्रति किया जागरुक और विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किया जन जागरूकता कार्यक्रम… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

रंवाई घाटी के बनाल क्षेत्र में होने वाली देवलांग का बडा़ धार्मिक महत्व:अरूण नौटियाल

Arvind Thapliyal

बड़कोट ,नंदगांव ग्रामसभा में शराब पर सख्ती, शादी समारोहों में पूर्ण प्रतिबंध का प्रस्ताव पारित,दण्ड का प्रावधान

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page