Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

आईआईटी कानपुर और समग्र शिक्षा के तत्वावधान में चलाया जन जागरूकता अभियान और छात्र छात्राओं को दी कौशल विकास प्रशिक्षण की जानकारी… पढ़ें खबर।

नौगांव। विकासखण्ड के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज कलोगी गडोली में आईआईटी कानपुर एवं समग्र शिक्षा द्वारा दो दिवसीय “इग्नाइट समर कैंप 2026” शिविर आयोजित
जीआईसी गडोली में Indian Institute of Technology Kanpur एवं Samagra Shiksha की ओर से दो दिवसीय “इग्नाइट समर कैंप 2026” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के लगभग 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, ड्रॉइंग प्रतियोगिता, निबंध लेखन एवं डिबेट/वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित कराई गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बलदेव सिंह रावत, नोडल शिक्षक संदीप चौहान, विश्वरंजन सैनी एवं बिजराम उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा‌ और उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अवसर पर आईआईटी कानपुर के मेंटर्स अमीत नौटियाल ने कहा कि आने वाला समय एआई (Artificial Intelligence) का है और इस दौर में तकनीक के साथ चलना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार तकनीक, रोबोटिक्स एवं आने वाली नेक्स्ट जेनरेशन तकनीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रैक्टिकल नॉलेज होना भी अति आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को नई तकनीकों को सीखने, नवाचार अपनाने और भविष्य के लिए तैयार रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त सभी शिक्षक शिक्षिकायें और छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने Indian Institute of Technology Kanpur एवं Samagra Shiksha की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं तकनीकी जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related posts

एनएच बड़कोट स्थानीय जनता के मुद्दों के समाधान की ओर अग्रसर, अधिशासी अभियंता ने दिए युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बड़ी खबर। नगर निकाय चुनाव के लिये भाजपा आज कर सकती है अपने प्रत्याशियों की घोषणा… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान  :-रेस्क्यू अभियान में राज्य सरकार के संसाधनों और संगठनों की जो भी आवश्यकता हो उसे तत्काल उपलब्ध कराया जाय :मुख्यमंत्री

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page