Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुना घाटी में अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष, दर्जाधारी मंत्री श्याम डोभाल का हुआ भव्य स्वागत… पढ़ें खबर।

नौगांव । यमुनाघाटी प्रथम आगमन पर उपाध्यक्ष अन्य पिछड़ा आयोग दर्जाधारी मंत्री, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल का घाटी के डामटा, बर्नीगाड़, नौगांव क्षेत्र में ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत हुआ और स्थानीय लोगों ने शुभकामनाएं दी और क्षेत्र के विकास में तेजी की उम्मीद जताई।
श्याम डोभाल का नौगांव चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया और एक दूसरे को मिठाई बांटी।
अन्य पिछड़ा आयोग दर्जाधारी मंत्री श्याम डोभाल ने प्रथम बार यमुना घाटी आगमन पर लोगों का आभार जताया और धन्यवाद किया वहीं डोभाल ने मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया कि सरकार भरोसा जताया और बताया कि वह लगातार जिस पर से क्षेत्रीय विकास को लेकर कार्य कर रहे थे,अब दर्जाधारी मंत्री बनने पर वह यमुना घाटी सहित समुचे जनपद के विकास कार्यों को तेजी देनी मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
श्याम डोभाल के यमुनाघाटी आगमन पर उप जिलाधिकारी बड़कोट वृजेश तिवारी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शशी मोहन राणा,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार, विधायक दुरगेश्वर लाल, दर्जाधारी जगत सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष अमीता परमार, जिला पंचायत सदस्य विजय बधानी,भाजपा महामंत्री परसुराम जगुडी़,श्वेता राजकुमार विजयपाल रावत, आनंदी राणा, सहित सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related posts

राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी फार्मेसिस्ट एशोसिएशन के अरविंद चौहान अध्यक्ष व मनोज अवस्थी बने प्रांतीय महामंत्री

admin

प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और धामी के नेतृत्व में अग्रणी राज्य के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है उतराखंड:मनवीर चौहान

admin

दून विश्वविद्यालय की गड़बड़ियों के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएगा उक्रांद

admin

You cannot copy content of this page