Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर

चारधाम होटल एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से की भेंट, सीमित संख्या हटाने पर जताया आभार…

उत्तरकाशी।
चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। चारधाम होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज से मुख्यमंत्री आवास में शिष्टाचार भेंट कर चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की सीमित संख्या (कैप) समाप्त किए जाने के फैसले पर आभार व्यक्त किया।

एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस निर्णय से यात्रा से जुड़े होटल व्यवसाय, स्थानीय व्यापार और पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से सीमित संख्या के कारण होटल व्यवसाय प्रभावित हो रहा था, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर भी असर पड़ रहा था।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि होटल एसोसिएशन यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वच्छता बनाए रखने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने भी एसोसिएशन के सदस्यों को आश्वस्त किया कि सरकार चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही है।

इस अवसर पर चारधाम होटल एसोसिएशन के कई पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने सरकार के इस फैसले को क्षेत्र के लिए सकारात्मक कदम बताया। इसमें उत्तरकाशी अध्यक्ष शैलेन्द्र मटुड़ा,Cm osd किशोर भट्ट, सन्दीप राणा,सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Related posts

टिहरी गढ़वाल:-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में 21 शिकायतें हुई दर्ज

admin

हादसा :अनयंत्रित कार नदी में समाई, तीन लोग लापता, एक ब्यक्ति एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:-पुलिस की नाकामी उजागर — पूछताछ के लिए लाया जा रहा युवक पुलिस हिरासत से फरार, परिजनों ने लगाया अपहरण का आरोप,पढ़े पूरी खबर

Team Yamunotri Express

You cannot copy content of this page