Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनाघाटी में मंत्री सौरभ बहुगुणा का भव्य स्वागत, समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश… पढ़ें समाचार।

बड़कोट ।जिले का प्रभार मिलने के बाद पहली बार यमुनाघाटी पहुंचे पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा का भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। क्षेत्र में मंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए।

अपने भ्रमण के दौरान मंत्री बहुगुणा ने आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने सड़क, पशुपालन, चिकित्सा एवं अन्य स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। मंत्री ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

बड़कोट स्थित होटल मंगलम के हॉल में आयोजित कार्यकर्ता संपर्क कार्यक्रम में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनमानस उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी रणनीतियों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और यमुनाघाटी के विकास को नई गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, मंत्री के दौरे से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की उम्मीदें भी मजबूत हुई हैं।

इस अवसर पर पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजल्वाण, श्रीमती जशोदा राणा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सतेंद्र राणा, जिला महामंत्री परशुराम जगूड़ी, मंडल अध्यक्ष अमित रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंद राणा, मीनाक्षी रौंटा, रोहित जुड़ियाल, ई.रमेश रावत, शरत चौहान,पूर्व पालिकाध्यक्ष अतोल रावत,कृष्णा राणा, संजय अग्रवाल,प्रवीन असवाल,प्रताप रावत, विनोद राणा, कमला जुड़ियाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री कल बड़कोट, नारायणपुरी व उत्तरकाशी में रहेंगे ,पढ़े पूरी खबर

admin

उत्तरकाशी:नशा तस्कर पर पुलिस का वार,15 ग्राम स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

admin

उत्तराखंड-कोरोना से बीजेपी के पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री का निधन, शोक की लहर

admin

You cannot copy content of this page