Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज, यमुनोत्री हाईवे का मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण…..

सुनील थपलियाल

बड़कोट( उत्तरकाशी) आगामी चारधाम यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां अब तेज हो गई हैं। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तराखंड के मुख्य अभियंता मुकेश परमार ने यमुनोत्री नेशनल हाईवे का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति, निर्माण कार्यों की प्रगति और संवेदनशील स्थानों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित कार्यदायी संस्थाओं और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी अधूरे कार्य पूर्ण कर लिए जाएं और मार्ग पूरी तरह सुरक्षित एवं सुचारू बनाया जाए।

मुख्य अभियंता मुकेश परमार ने कहा कि चारधाम यात्रा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विशेष रूप से भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त सड़कों और संकरे मार्गों को जल्द ठीक करने पर जोर दिया।
इधर अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए जाएंगे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता अंकित नौटियाल,अशोक चौहान,सुनील रावत,बृजमोहन नौटियाल,राजेन्द्र कुमार, संतोष गोस्वामी सहित आल ग्रेप, शिवालिक ,पैराटेग ,एस एन्ड पी,पाई जी आर के प्रोजैक्ट मैनेजर और संबंधित विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

उत्तरकाशी:जिलाधिकारी ने ट्रेकिंग रूटों के साथ दयारा बुग्याल का स्थलीय निरीक्षण कर लिया जायजा

admin

दुःखद।यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा, कार्यदायी संस्था का डम्पर खाई में गिरा; चालक की मौत…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

हेल्प क्रॉस ट्रस्ट देहरादून द्वारा उत्तरकाशी जिले के पुरोला तहसील व मोरी तहसील में जरूरतमंद लोगों को ऊनी वस्त्र एवं गर्म जैकेट किये वितरण।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page