Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

डामटा में विराट हिन्दू सम्मेलन सांस्कृतिक और सामाजिक एकता संगम और दिया एक जुट होने का संदेश.. पढ़ें खबर।

नौगांव संवाददाता। विकासखण्ड के डामटा मंडल के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के सैंकड़ों लोग मौजूद रहे, हिन्दू सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर मनाया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन कर की गई जिसमें जिला संघ संचालक कबूल पंवार, राकेश उत्तराखंडी, मुख्य वक्ता डाक्टर संजय जी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
सम्मेलन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुये और धार्मिक और गढवाली गीतों की प्रस्तुतियां दी गई और स्कूली छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां सरस्वती बंदना के साथ हुई।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि युवाओं को अपने नैतिक मुल्यों और सांस्कृतिक और धार्मिक संस्कृति की के लिए एकजुट होकर काम करना चाहिए, जिससे भविष्य गतिरोध पैदा नहीं हो।
मुख्य वक्ता डाक्टर संजय जी ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन हमें एक जुटता, सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व की दृष्टि से हमारी एकता और भाईचारे के प्रति संगठित करने का संदेश देता है।

कार्यक्रम में केशवगिरी महाराज, पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत नारायण सिंह चौहान सरदार राणा, केंद्र सिंह राणा, दिनेश चौहान, दयाराम थपलियाल, दिनेश बडोनी,पुलम जी, जोगेंद्र नौटियाल, दिनेश पंवार, अनिल कुकरेजा, अनिल चौहान, डाक्टर चतर सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Related posts

बड़कोट में सम्पन्न हुई ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता,नन्दगाँव संकुल रहा ओवरऑल चैंपियन, तियां संकुल द्वितीय व कांडी-डामटा संकुल तृतीय स्थान पर…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं,उनकी सुरक्षा करना परिवार, समाज और देश की है सबसे अहम जिम्मेदारी-रेखा आर्या

Jp Bahuguna

भविष्यवाणी-गुजरात और हिमाचल में भाजपा की सरकार – पंडित गुरु देवेन्द्र उपाध्याय

admin

You cannot copy content of this page