Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ समापन इलेवन टाईगर क्लब देहरादून रही विजेता और शिव क्लब दारसौं उप विजेता… पढ़ें खबर।

नौगांव। दारसौं के धारकोटा स्टेडियम हो रही रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता का आज विधिवत समापन हो गया, खेल-कूद प्रतियोगिता पिछले वर्ष 21दिसम्बर से प्रारंभ हुई जिसमें दूरदराज क्षेत्रों से लगभग 45 से अधिक टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया।
प्रतियोगिता में ए पाल से शिव क्लब दारसौं और बी पाल से टाईगर एलवेन क्लब देहरादून के बिच फाईन मुकाबला खेला गया जिसका शुभारंभ फीता काटकर भाजपा मंडल महामंत्री प्रताप चौहान और पृतिराम नौटियाल सहित तमाम पंहुचे गणमान्यों ने किया।
खेल प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला दारसौं और देहरादून की टीम के बिच में खेला जो निर्धारित पंद्रह ओबरों का खेला गया जिसमें शिब क्लब दारसौं की टीम ने बल्लेबाजी की और पंद्रह ओबरों में कुल 169रन बनाये और दूसरे पारी में टाईगर इलेवन क्लब देहरादून ने यह लक्ष्य चौदह ओबर में पूरा कर प्रथम विजेता रही और दारसौं की टीम द्वितीय विजेता रही।
रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता में सभी मैचों में शिव क्लब दारसौं से आदेश थपलियाल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया आदेश 241रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे और इसमें नौ विकेट शामिल थे,इसके अलावा देहरादून की टीम से विराट को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
खेल प्रतियोगिता के समापन की घोषणा भाजपा नेता प्रताप चौहान ने की।
खेल प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पंहुचे प्रताप सिंह चौहान,पृतिराम नौटियाल, सीताराम उनियाल,अनित राणा,बविन राणा, रमेश राणा, जगमोहन विश्वकर्मा, हरदेव थपलियाल, श्रीमती पुष्पा उनियाल, श्रीमती पुनम थपलियाल, सहित गणमान्यों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर शुभकामनाएं और बधाई दी।
खेल प्रतियोगिता आयोजित समिति का आभार जताया और आगामी प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर करने की बात कही गई।

खेल प्रतियोगिता में खेल समिति अध्यक्ष चंडी प्रसाद, दीपक नौटियाल, अरविन्द थपलियाल, मनोज नौटियाल, गणेश प्रसाद, जगमोहन सिंह,भगवती प्रसाद,लव थपलियाल, रामप्रकाश, आशाराम, रामस्वरूप,जयप्रकाश,गोविन्द राम, दौलतराम, ओमप्रकाश,चुनी प्रसाद, चंद्रमोहन,नीरज, योगेश, पुरूषोत्तम,पवन,चिरजींव, विनोद, जमुना,नरेश,गौतम थपलियाल सहित समिति के लोग और सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related posts

चकराता:-शिविर के तृतीय दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया साक्षरता अभियान

admin

उत्त्तरकाशी खेल अधिकारी की लापरवाही- मुख्यमंत्री उदयमान छात्रवृत्ति के गलत चैक काटने पर गार्जन परेशान, मुख्यमंत्री से कार्यवाही की लगाई गुहार.पढ़े पूरी खबर……

admin

मुख्यमंत्री ने कपकोट में किया 100 करोड़ की 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page