Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

अपर यमुना प्रभाग में ‘प्रभाग दिवस’ का आयोजन, मानव–वन्यजीव संघर्ष पर हुई विस्तृत चर्चा….. पढ़ें खबर।

बड़़कोट।अपर यमुना प्रभाग के वन चेतना केन्द्र, बड़कोट में “प्रभाग दिवस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर द्वारा की गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा वन विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं को रखा गया, जिनकी जानकारी प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा ली गई तथा अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने मानव–वन्यजीव संघर्ष को न्यून करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी साझा कीं। वर्तमान समय में बढ़ रहे मानव–वन्यजीव संघर्ष, विशेषकर भालू द्वारा आवासीय क्षेत्रों के आसपास आने के कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि ठोस कूड़े का उचित प्रबंधन न होना मानव–भालू संघर्ष का एक प्रमुख कारण है, जिससे भालू भोजन की तलाश में बस्तियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
वनाधिकारी द्वारा भालू के प्रति विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने की अपील करते हुए ग्रामीणों से आग्रह किया गया कि वे कूड़े का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण करें, ताकि वन्यजीवों को आबादी क्षेत्रों की ओर आने से रोका जा सके।
कार्यक्रम का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित समाधान एवं मानव–वन्यजीव संघर्ष के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी रवाई रेंज श्री शेखर सिंह राणा, वन सरपंच स्याना श्री जयवीर सिंह, वन सरपंच पार्लर श्री इंदरसिंह राणा, पंचायत सरपंच हलना श्री बदरियालाल, वन पंचायत सरपंच कुथनौर श्री विशाल मणि नोटियाल, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि वजरी श्री बर्फीलाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वनकर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

सावधान।कल डायवर्ट रहेगा उत्तरकाशी शहर का यातायात,महापंचायत ड्यूटी में नियुक्त पुलिस बल को एसपी उत्तरकाशी ने किया गया ब्रिफ,डायवर्ट रहेगा उत्तरकाशी शहर का यातायात… पढ़े

Arvind Thapliyal

वरिष्ठ बीजेपी नेता सूरतराम नौटियाल पहुँचे घर घर, मिल रहा है अपार जन समर्थन…..

admin

उत्तरकाशी :जिलाधिकारी ने दिए आपदा प्रभावितों की हर सम्भव मदद करने के निर्देश

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page