Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता में पंहुचे पुरोला पालिका अध्यक्ष बिहारी लाल शाह….. पढ़ें खबर।

नौगांव।रवांई घाटी खेल-कूद आयोजित प्रतियोगिता में दारसौं गांव पंहुचे पुरोला नगर पालिका के अध्यक्ष बिहारी हारी लाल ने सभी खेल प्रतिभागियों को बधाई दी और खेलों के प्रति जागरूक रहने सलाह दी जिससे हमारी प्रतिभाएं आगे बढ सकें।
दशकों चल रहीं परंपरा के अनुसार रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता मे ग्रामीण क्षेत्रों के दूरदराज गांव से दर्जनों प्रतिभागी पंहुच चुके हैं और अपना प्रतिभाग कर रहे हैं और इसके निमित क्षेत्रिय प्रतिनीधि और विधानसभा क्षेत्र के गणमान्य पंहुच रहे हैं।
इसी प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आज निर्धारित तीन मुकाबले हुये जिसमें विजेता टीमों को चयनित खिलाड़ीयों को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
कार्यक्रम में प्रथम आगमन पर पंहुचे पालिका अध्यक्ष पुरोला बिहारी लाल शाह ने बताया कि वह प्रथम बार किसी कार्यक्रम में क्षेत्र में पंहुचे जहां उन्होंने क्षेत्र के लोगों के प्रति अपनी भावना व्यक्त की कि इस क्षेत्र में सामाजिक, धार्मिक और सामूहिक कार्यक्रमों के प्रति जिस तरह से लोगों की एक जुटता और सहयोग की भावना है उसकी उन्होंने सरहाना की।
इसी आयोजन में विहारी लाल शाह ने बताया कि आज भोले नाथ की तपोस्थली से जो शुरूआत हुई है वह पुरोला विधानसभा के लिए शुभ संकेत है।
विहारी लाल शाह पुरोला नगर पालिका के अध्यक्ष हैं और वह इस बार विधानसभा चुनाव में भी अपना भाग्य आजमाना चाहते हैं।
कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेता सोबत राणा, सुरेश भारती,मनोज कुमार,आशाराम, मनोज नौटियाल, रामप्रकाश थपलियाल, रामस्वरूप,चंडी प्रसाद नौटियाल,दीपक नौटियाल,लव कुमार,सुशील उनियाल,भगवती प्रसाद,चुनी प्रसाद, गणेश, विनोद रमोला, नरेश,पवन,श्याम लाल,गणेश, गौतम, पुरूषोत्तम, सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून से उत्तरकाशी आ रही रोडवेज की बस दुर्घटनाग्रस्त, 21 लोग थे सवार

Jp Bahuguna

आर्थिक सर्वेक्षण में दिखी राज्य के विकास की झलक:सीएम

Arvind Thapliyal

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में होमगार्डस एवं नागरिक सुरक्षा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, होमगार्ड के लिए की कई घोषणाएं

admin

You cannot copy content of this page