Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

बड़कोट में शोक की लहर: प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के महंत रामानंद गिरी महाराज का निधन

बड़कोट।प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर बड़कोट के महंत रामानंद गिरी महाराज का मंगलवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। महंत जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और मंगलवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।
मंगलवार को ही मंदिर समिति एवं नगर के दर्जनों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में उनके पार्थिव शरीर को गगनानी स्थित गंगा–यमुना घाट पर समाधि दी गई। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय नागरिक, साधु-संत और गणमान्य लोग मौजूद रहे। जैसे ही लोगों को उनके निधन की सूचना मिली, जिसने भी सुना वह उनकी अंतिम यात्रा में शामिल होने पहुंचा।
स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बताया कि महंत रामानंद गिरी महाराज का क्षेत्र के धार्मिक और सामाजिक जीवन में विशेष योगदान रहा। उन्होंने प्राचीन लक्ष्मी नारायण मंदिर के नवनिर्मित भव्य मंदिर निर्माण में अहम भूमिका निभाई थी। उनके मार्गदर्शन और प्रयासों से मंदिर का विकास हुआ और धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा मिली।
महंत जी के सरल स्वभाव, धार्मिक आचरण और सेवा भाव को श्रद्धालु हमेशा स्मरण रखेंगे। उनके निधन से न केवल लक्ष्मी नारायण मंदिर परिवार बल्कि पूरे बड़कोट क्षेत्र को अपूरणीय क्षति पहुंची है। नगरवासियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त अनुयायियों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related posts

कोरोना के नही थमे मामले तो स्कूलों को बन्द व परीक्षाओं को किया जायेगा स्थगित-अरविंद पांडे

admin

उत्तरकाशी:पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राजस्थान सरकार का जताया आभार, बांटी मिठाइयां

admin

राजकीय महाविद्यालय बड़कोट में पोस्टर प्रतियोगिता, संस्कृत की वैज्ञानिकता व समृद्धि पर दिया जोर,संस्कृत विभाग का आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा….. पढ़ें खबर।।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page