Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां… पढ़ें खबर।

देहरादून। द पाॅली किड्स स्कूल डीएल रोड के वार्षिकोत्सव में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। रविवार को सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक राजपुर रोड खजान दास ने दीप प्रज्ज्वलन कर वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को संस्कारवान शिक्षा देने की अत्यंत आवश्यकता है। मुझे खुशी है कि पाॅली किड्स स्कूल की सभी शाखाएं इस दिशा में सराहनीय प्रयास कर रही हैं। ‘फुट प्रिन्ट्स एक्रास द वर्ड’ थीम पर आधारित कार्यक्रम में ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की झलक देखने को मिली। अफ्रीकन ट्राइबल डांस, वाल्टेज डांस,अंटार्कटिका, ओसन ऑफ द वर्ड एवं नेटिव अमेरिकन की शानदार प्रस्तुतियां वार्षिकोत्सव का प्रमुख आकर्षण रहे। ग्रेंड फिनाले डांस में भारत की विविधता में एकता को मंच पर बहुत ही सुंदर ढंग से दिखाया गया,जिसमें विभिन्न प्रांतों की वेशभूषा में बच्चों ने सजीव प्रस्तुति दी। चेयरमैन मुकुल महेंद्रु ने कहा कि ज्ञानवान शिक्षा देने के लिए द पाॅली किड्स स्कूल की सभी शाखाओं का शिक्षण स्टाफ निरंतर प्रयत्नशील है और पूर्ण मनोयोग से शिक्षण कार्य कर रहा है। इस अवसर पर डायरेक्टर उदय गुजराल व रोहन गुजराल, रंजना महेंद्रु,प्रिन्सिपल संगीता मल्होत्रा,दिव्या जैन,दीप्ति सेठी सहित तमाम अभिभावक मौजूद रहे।इस अवसर पर सराहनीय कार्य करने लिए चेयरमैन द्वारा प्रिन्सिपल संगीता को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सक्षम मल्होत्रा व शालिनी सुब्बा ने संयुक्त रूप से किया।

Related posts

जोशीमठ में शुरू हुई दो दिवसीय औली मैराथन प्रतियोगिता,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन

admin

बड़ी खबर:-महेंद्र भट्ट बने उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष

admin

बड़ी खबर।नगरपालिकाओं और नगर पंचायतों का आरक्षण हुआ तय अब जल्द होगी जारी चुनाव की अधीसूचना जारी और उत्तरकाशी में महिला और बड़कोट ओबीसी व पुरोला महिला… पढ़ें।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page