Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized पिथौरागढ़ राजनीति राज्य उत्तराखंड

21, दिसंबर से होगा रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन तैयारीयां पूरी…. पढ़ें खबर।

नौगांव। विकासखण्ड नौगांव के दारसौं गांव में धारकोटा स्टेडियम में रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आगाज 21दिसम्बर से होगा जो अगले साल 2026 तक चलेगा।
खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर खेल समिति की तरफ से लगभग तैयारियां पूरी कर दी गई है और प्रचार प्रसार भी चल रहा है जिसमें अधिक से अधिक प्रतिभागी हिस्सा ले सकें।
मालूम हो कि दारसौं के धारकोटा स्टेडियम में रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता दशकों से चल रही है और गत वर्ष यह दर्जनों टीमें हिस्सा लेती हैं, खेल-कूद प्रतियोगिता में मुख्य रूप से क्रिकेट को शामिल किया गया है जिसमें ए पाल ग्रामीण और बी पाल ओपन खेल के हिसाब से समिति इस प्रतियोगिता को करायेगी जिसमें ईनाम की राशी प्रथम विजेता टीम के लिए 51 हजार और द्वितीय विजेता के लिए 31 हजार का आकर्षक ईनाम और ट्राफी सहित मैन ऑफ द मैच और सीरीज भी दी जायेगी।
खेल समिति के चंडी प्रसाद नौटियाल ने बताया कि रवांई घाटी खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजक समिति के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और खेल प्रतियोगिता में सभी नियमों का पालन करना अनिवार्य है ‌।
इसके अलावा नौटियाल ने बताया कि विशेष प्रस्थितियों में टूर्नामेंट में संशोधन भी किया जा सकता है।

Related posts

प्रो डॉ० जुनीष कुमार ने “compare to India and world history” विषय पर दिया अपना व्याख्यान 

admin

आगामी बोर्ड परीक्षा 27फरवरी से 16मार्च तक परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :गुलदार की सक्रियता वाले क्षेत्र में वनविभाग ने बढ़ाई रात्रि गस्त, फायर कर गुलदारों को खदेड़ने की कोशिश

admin

You cannot copy content of this page