Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

ब्लॉक कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, नई कार्यकारिणी घोषित—शिक्षक समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा.. पढ़ें खबर।

नौगांव।खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नौगांव के सभागार में आज ब्लॉक कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिव प्रसाद गौड़ एवं मंत्री नितेश सिंह चौहान ने की। उन्होंने बैठक में पधारे सभी शिक्षकों एवं पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक की कार्यवाही की शुरुआत नवीन कार्यकारिणी के विस्तार से हुई। विभिन्न पदों पर सदस्यों का मनोनयन किया गया, जिसमें
संरक्षक वसुदेव रावत, रा.उ.मा.वि. नगाण गांव,
ब्लॉक उपाध्यक्ष राजबीर रावत, रा. इ. का. कलोगी, ब्लॉक उपाध्यक्ष (महिला) – श्रीमती दीपिका रावत, रा. इ. का. राजगढ़ी, संयुक्त मंत्री – जयदेव रावत, रा. इ. का. नौगांव, संयुक्त मंत्री (महिला) – श्रीमती कुसुम लता कोहली, रा.क.उ.मा.वि. गाडोली,कोषाध्यक्ष – श्री मनीष असवाल, रा. इ. का. गंगटाड़ी,मीडिया प्रभारी – नवीन गैरोला, रा. इ. का. राजगढ़ी,संगठन मंत्री – प्रदीप, रा.उ.मा.वि. गातु, प्रचार मंत्री – अनिल कुमार, रा. इ. का. डामटा,आय-व्यय निरीक्षक – श्री जयवीर रावत, रा. इ. का. बड़कोट। नवीन कार्यकारिणी की घोषणा के उपरांत बैठक में जिला अध्यक्ष श्री अवतार चौहान का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद खण्ड शिक्षा अधिकारी सौरभ पांडेय और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बृजमोहन चौहान का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
बैठक को आगे बढ़ाते हुए अध्यक्ष गौड़ ने नवीन खण्ड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया तथा विस्तृत चर्चा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी समस्याओं के समयबद्ध समाधान का प्रयास किया जाएगा। जिला अध्यक्ष अवतार चौहान ने भी शिक्षक समस्याओं के निस्तारण को जिला स्तर पर प्राथमिकता से उठाने का भरोसा दिलाया।
बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल, चिकित्सा अवकाश, मातृत्व अवकाश, अन्य अवकाशों के समय पर निस्तारण, विद्यालयों से मांगी जाने वाली डाकों का सही रखरखाव, समस्याओं के त्वरित निदान जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा हुई।
साथ ही सभी शिक्षकों से सहयोग की अपील करते हुए निष्कासित संघ सदस्यों को पुनः संवैधानिक प्रक्रिया के तहत वापस लाने पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

Related posts

उत्तरकाशी:मानसून काल की तैयारी,जिलाधिकारी ने इंसिडेंट रिस्पांस सिस्टम से जुड़े सभी विभागों को अलर्ट मूड पर रहने के दिए निर्देश

admin

बड़ी खबर। उत्तराखंड में राजनैतिक उथल-पुथल दिया कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफा.. पढ़ें।

Arvind Thapliyal

प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा का निधन, राज्य में शोक की लहर, एक्स सी एम ने व्यक्त की शोक संवेदना

admin

You cannot copy content of this page