Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

साईं सृजन पटल के उप संपादक अंकित तिवारी ने जन्मदिन पर किया रक्तदान…. पढ़ें खबर।

ऋषिकेश। साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के उप संपादक और एम्स में कार्यरत अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन दिन के अवसर पर ऋषिकेश में रक्तदान किया। प्रो.के. एल.तलवाड़ ने अंकित को जन्मदिन दिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जन्मदिन पर व्यक्ति को उपहार मिलते हैं,लेकिन इन्होंने जरूरतमंद लोगों के रक्तदान के रूप में अमूल्य उपहार दिया है। मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान ही किसी को जीवनदान दे सकता है। उल्लेखनीय है कि छात्र नेता रहे अंकित विद्यार्थी जीवन से ही समाज सेवा के कार्यों में सदैव सक्रिय रहते थे। साईं सृजन पटल मासिक पत्रिका के प्रत्येक अंक में वह उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत पर पिछले डेढ़ वर्ष से करते मौलिक लेखन करते आ रहे हैं। अपने साथ उन्होनें अपने मित्र अनुराग से भी इस मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान करवाया। उनके इस कार्य के लिए साहित्यकार भारती मिश्रा सहित साईं सृजन पटल से जुड़े लेखक डाॅ.इंद्रेश कुमार पांडेय व डाॅ.चन्द्र भूषण बिजल्वाण, पूजा पोखरियाल व अमन तलवाड़ आदि ने भी उन्हें जन्मदिन की और स्वैच्छिक रक्तदान हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related posts

उत्तरकाशी:चारधाम यात्रा को लेकर उत्तरकाशी पुलिस की तैयारियां जोरों पर,सुगम यात्रा के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार:-अर्पण यदुवंशी

admin

भाजपा सरकार में भाजपा के ही सभासद परेशान नगर पालिका बड़कोट में 8 सभासदों में 7 बीजेपी के, लेकिन उपेक्षा से हो रहे आहत

admin

श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 18 नवंबर को शीतकाल हेतु होंगे बंद,  बदरीनाथ धाम में आयोजित धार्मिक समारोह में कपाट बंद होने की तिथि निश्चित हुई

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page