Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी: रवांई शरदोत्सव की दूसरी संध्या में हिमाचली स्टार अरुण जस्टा के गीतों ने मचाई धूम,पढ़े खबर….

सुनील थपलियाल

बड़कोट उत्तरकाशी।
सात दिवसीय रवांई शरदोत्सव संस्कृति एवं पर्यटन विकास मेला अपनी दूसरी संध्या में संगीत और उत्साह की चमक से झूम उठा। हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय गायक और स्वर सम्राट अरुण जस्टा तथा चर्चित कलाकार दीपक चौहान की प्रस्तुति ने हजारों की भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। ठंडी शाम में भी दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

जैसे ही अरुण जस्टा ने अपना सुपरहिट गीत “बामणीये तेरे बोलिये होले बोडाईये…” मंच से सुनाया, पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। दर्शक अपने स्थानों से उठकर झूमते नजर आए और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जस्टा और दीपक चौहान की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी, गढ़वाली और हिमाचली गीतों की प्रस्तुति दी, जिसने ठंड का असर पूरी तरह खत्म कर दिया।

मेला ग्राउंड में हजारों की संख्या में जुटी भीड़ संगीत की लय के साथ देर रात तक थिरकती रही। कलाकारों ने मंच पर जो ऊर्जा और उमंग भरी, उसने दर्शकों को उनके हर गीत पर झूमने के लिए विवश कर दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार इस बार की प्रस्तुति मेले की अब तक की सबसे यादगार शामों में से एक रही।

मेला समिति ने बताया कि आगे भी कई बड़े और आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें स्थानीय व बाहरी कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा चलाया गांव चलो अभियान।

Arvind Thapliyal

Uttarkashi:गांव को आदर्श एवं सर्वश्रेष्ठ बनाने से ही सर्वश्रेष्ठ राज्य का सपना होगा पूरा : मुख्यमंत्री धामी

Jp Bahuguna

उत्तरकाशी:प्रभारी मंत्री ने किया लाखों रुपये की योजनाओं का लोकार्पण

admin

You cannot copy content of this page