Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
Uncategorized उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तरकाशी के दुर्गेश नौटियाल बॉलीवुड में करेंगे धमाकेदार पदार्पण,स्मार्ट किलर’ का ट्रेलर इम्पा ऑडिटोरियम मुंबई में लॉन्च, मकर संक्रांति 2026 को होगी फिल्म रिलीज…. पढ़ें खबर।

बड़कोट(उत्तरकाशी)। उत्तराखंड के युवा लगातार बॉलीवुड की ओर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के चपटाड़ी गांव के दुर्गेश नौटियाल जल्द ही बड़े पर्दे पर मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। आगामी मकर संक्रांति 2026 को रिलीज होने जा रही बहुचर्चित बॉलीवुड फिल्म “स्मार्ट किलर” में दुर्गेश बतौर हीरो अपना दमदार अभिनय दिखाएंगे।
दुर्गेश के इस बड़े अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

भव्य तरीके से हुआ ट्रेलर लॉन्च

फिल्म स्मार्ट किलर का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (IMPA) ऑडिटोरियम में भव्य अंदाज में लॉन्च किया गया।
इस अवसर पर फिल्म के सभी कलाकार और तकनीकी टीम मौजूद रही। फिल्म का दमदार डायलॉग—
“स्मार्ट किलर कभी मरते नहीं हैं, वे हमेशा ज़िंदा रहते हैं…”
थ्रिलर और एक्शन से भरपूर इस पारिवारिक ड्रामा की कहानी को दर्शकों के बीच उत्सुकता के केंद्र में ला रहा है।

निर्माता ने बताए लॉन्च के पल खास

फिल्म के निर्माता राजाराम सिंह ने बताया कि ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम बेहद खास और उत्साहपूर्ण रहा। उन्होंने कहा कि टीम को विश्वास है कि फिल्म अपनी कहानी और कलाकारों के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाएगी। फिल्म को मकर संक्रांति 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म की स्टारकास्ट व टेक्निकल टीम

फिल्म स्मार्ट किलर में कई नामचीन कलाकार अभिनय कर रहे हैं, जिनमें प्रमुख हैं—
दुर्गेश नौटियाल, हेमंत बिरजे, सुनील पाल, रमेश गोयल, विभा तिवारी, पूजा डडवाल, एडि ऐथियो, पिंकी चिनॉय, सपना तिवारी, रंजू भट्टाचार्य, ललितराज शर्मा, शिवपूजन तिवारी, संजय रंगारे, सिमरन टॉक, केनी सिसोदिया, सुदीप्तो चक्रवर्ती, संतोष विश्वकर्मा आदि।

टेक्निकल टीम में
निर्देशक योगेश खोखर,लेखक प्रिया नायडू,संगीत एफजे स्टूडियो,गीतकार सतीश सक्सेना, रंजू भट्टाचार्य,
गायक में राजा हसन, नकाश अजीज, रंजू भट्टाचार्य,डीओपी राकेश तिवारी,एक्शन शहबाज़ अली,एडिटर: जयंत चौधरी,कोरियोग्राफर श्रवण ठाकुर,कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर चांद एवं सिमरन सहित अन्य तकनीकी विशेषज्ञों की टीम शामिल है।
फिल्म की शूटिंग, एक्शन, संगीत और कहानी को लेकर टीम बेहद उत्साहित है। उत्तराखंड के युवा दुर्गेश नौटियाल का यह पहला बड़ा बॉलीवुड प्रोजेक्ट है, जिसको लेकर उत्तरकाशी में खुशी की लहर है।

Related posts

ब्रेकिंग। पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी काश्तकारों में जगी आस… देखें।

Arvind Thapliyal

लोक से ही जीवित रह सकती है कोई भी सभ्यता : प्रीतम भरतवाण

admin

उत्तरकाशी ब्रेकिंग:आकाशीय बिजली गिरने से दर्जनों भेड़-बकरियां मरने की सूचना

admin

You cannot copy content of this page