Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

गौचर मेले में कर्णप्रयाग कालेज के प्राचार्य ने अवलोकन कर, नि:शुल्क पुस्तक वितरण की सराहना की……. पढ़ें खबर।

गौचर (चमोली)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय क्षेत्रीय कार्यालय कर्णप्रयाग एवं अध्ययन केन्द्र द्वारा गौचर मेले में नि:शुल्क पुस्तक वितरण के पांचवे दिन डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के प्राचार्य डॉ. राम अवतार सिंह ने अवलोकन कर सराहना की। उन्होंने कहा कि पुस्तकों की उपयोगिता तभी है जब प्रकाशन के बाद वह पाठकों के अध्ययन के लिए सुलभ हों। मेले में लगे इस स्टाल के माध्यम से आमजनमानस को नि:शुल्क पुस्तकें उपलब्ध करवाना अत्यंत सराहनीय कार्य रहा। क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आर. सी.भट्ट ने बताया कि स्टाल पर प्रतिदिन अनेकों पाठकों ने नि:शुल्क पुस्तक प्राप्त की।उन्होंने अपने हाथों से निर्धन एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आये युवा वर्ग व छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों को पुस्तकों का वितरण किया। कर्णप्रयाग कालेज के राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ.मदन लाल शर्मा ने कहा की पुस्तकें किसी भी व्यक्ति की सच्ची मित्र के समान होती हैं। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के इस स्टाल पर डॉ. आर.सी. भट्ट एवं श्रीमती प्रियंका लोहनी पाण्डेय एवं सन्तोष ढौंडियाल द्वारा पुस्तक वितरण के साथ मेले में आये व्यक्तियों को प्रवेश सम्बन्धी जानकारी दी गई और काउंसिलिंग भी की गई। कर्णप्रयाग महाविद्यालय से डॉ.इन्द्रेश कुमार पाण्डेय, डॉ. नेतराम, डॉ. दीप सिंह व नन्दासैण महाविद्यालय से डॉ.जय प्रकाश आर्य, डॉ. पूनम नेगी, सूरज कुमार,श्रीमती दीक्षा, ललित लाल व देवाल महाविद्यालय से डॉ. दीपा रानी, पोखरी महाविद्यालय से डॉ. आरती रावत ने उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा समाज के वंचित वर्ग, निर्धन छात्र- छात्राओ के लिए नि:शुल्क पुस्तक वितरण के इस प्रयास की सराहना की। स्थानीय निवासी श्रीमती शकुन्तला थपलियाल सेवानिवृत्त प्राध्यापक ने कहा कि स्थानीय लोगों के लिए नि:शुल्क पुस्तक वितरण कार्यक्रम एक आकर्षण केन्द्र बना है । प्रतिदिन बड़ी संख्या में पुस्तकें प्राप्त करने के लिए दूर- दूर से मेले में आकर विद्यार्थी अपने लिए एवं अभिभावक अपने पाल्यों के लिए पुस्तकें प्राप्त कर रहे हैं।

Related posts

उत्तराखंड की लोकगायिका रेशमा शाह सहित नौ लोगों को मिलेगा संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार

admin

उत्तरकाशी:नगरपालिका अध्यक्ष ने बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोली खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया शुभारंभ

admin

उत्तरकाशी : डीजीपी ने किये स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस के तीन अधिकारी सम्मानित

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page