Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी देश विदेश बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

यमुनोत्री-पूरोला-मोरी या देहरादून की ओर सफर से पहले जान लें नई व्यवस्था,निम्न समयावधियों के अलावा यातायात पर प्रतिबंधित रहेगा। पढ़े पूरी खबर……

बड़कोट।
यमुनोत्री-पूरोला-मोरी की ओर सफर से पहले जान लें नई व्यवस्था, एनएच 507 पर समयबद्ध खुला रहेगा मार्ग

यदि आप यमुनोत्री धाम,बड़कोट, पुरोला या मोरी क्षेत्र की यात्रा की तैयारी में हैं, तो अब सफर से पहले मार्ग स्थिति की जानकारी अवश्य जुटा लें। नौगांव से डामटा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण कार्य तेज गति से चल रहा है, जिसके चलते दिन में केवल कुछ निश्चित समय पर ही यातायात की अनुमति दी जाएगी। अन्य समय पर वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ सकता है, जबकि रात्रिकालीन यात्रा को फिलहाल न करने की सलाह दी गई है।

उपजिलाधिकारी बड़कोट की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

बैठक में हुआ महत्वपूर्ण निर्णय

बड़कोट उपजिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित बैठक में उपजिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी बड़कोट देवेंद्र नेगी, अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग खंड बड़कोट मनोज रावत, टैक्सी यूनियन बड़कोट/नौगांव के पदाधिकारी तथा ठेकेदार कंपनियों Paratech Construction Pvt. Ltd. एवं Rajesh Kumar Contractors Pvt. Ltd. के प्रतिनिधि शामिल रहे।

सभी उपस्थित अधिकारियों ने यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग 507 पर जारी चौड़ीकरण एवं सुधारीकरण कार्य की प्रगति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया। कार्य को गति देने तथा यात्रियों को सुरक्षित एवं नियंत्रित आवाजाही की सुविधा देने हेतु नई यातायात व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया गया।

नई यातायात व्यवस्था (NH-507, किमी 74.700 से 100.600 तक)

इन समयों में मार्ग आम वाहनों हेतु खुला रहेगा:

प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक

अपराह्न 01:00 बजे से 02:00 बजे तक

सांय 04:00 बजे से 07:00 बजे तक

इन समयावधियों के अलावा यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
हालांकि आपातकालीन सेवाएँ, अतिआवश्यक जन सेवाएँ एवं आवश्यक कार्य से गुजरने वाले व्यक्तियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

कब तक लागू रहेगी यह व्यवस्था?

यह समयबद्ध यातायात व्यवस्था राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण कार्य पूर्ण होने तक अथवा अगला आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी।

यात्रा पर जाने वाले लोगों से अपील है कि बिना जानकारी व जांच-पड़ताल के इस मार्ग पर न निकलें, अन्यथा लंबे इंतजार का सामना करना पड़ सकता है।

Related posts

अवैध खनन – पुलिस ने एक सप्ताह से नामजद व्यक्ति व सीज मशीनें नही कर पाई बरामद,पढ़े पूरी खबर…,

Team Yamunotri Express

हेरिटेज एण्ड टूर गाईड ट्रेनिंग के तहत कर्णप्रयाग कालेज के छात्र पहुंचे आदिबद्री।

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी :पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने अवैध रुप से उगाई गई अफीम की खेती को किया नष्ट,भूस्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Jp Bahuguna

You cannot copy content of this page