Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी एक्सक्लूसिव देश विदेश देहरादून बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

उत्तराखंड- देवभूमि की संस्कृति ही मेरी पहचान — जुबिन नौटियाल

सुनील थपलियाल

देहरादून।
प्रसिद्ध बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने कहा कि उत्तराखंड सचमुच देवभूमि है, जहाँ कण-कण में देवता वास करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें चार महासू देवता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त है और जीवन के हर उतार-चढ़ाव में उसी आस्था ने उन्हें संभाले रखा।

जुबिन ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति, बोली, वेशभूषा और परंपराएं अपनी अलग पहचान रखती हैं। आज देश-विदेश के लोग उत्तराखंड को सिर्फ उसकी प्राकृतिक सुंदरता के लिए नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति और सभ्यता को जानने के लिए भी देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर यह गर्व की बात है कि आज गांव-गांव तक सड़कें और मूलभूत सुविधाएं पहुँच चुकी हैं। प्रदेश तेजी से विकास के मार्ग पर अग्रसर है।

जुबिन ने कहा कि वह हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहना पसंद करते हैं और भविष्य में भी उत्तराखंड की संस्कृति व लोक संगीत को आगे बढ़ाने का प्रयास रहेगा।

टीम यमुनोत्री Express

Related posts

धरातल पर उतरने लगी सरकार की योजना अब उन्नतिशील दीदीयां बनने लगी लखपति..पढ़ें।

Arvind Thapliyal

राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को अविलंब पूरा करने तथा राजस्व वादों के हो निस्तारण: डीएम 

Arvind Thapliyal

स्याना चट्टी में फिर थमा यमुनोत्री हाईवे, भूस्खलन से दोनों बैंड क्षतिग्रस्त; श्रद्धालु और स्थानीय घंटों फंसे…. पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page