Hindi news (हिंदी समाचार) , watch live tv coverages, Latest Khabar, Breaking news in Hindi of India, World, Sports, business, film and Entertainment.
उत्तरकाशी बड़ी खबर राज्य उत्तराखंड

रानाचट्टी गाँव में भालू का आतंक, बीच गाँव से बछिया को बनाया निवाला…. पढ़ें खबर।

 

बड़़कोट।यमुनोत्री क्षेत्र में भालू का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार की देर रात रानाचट्टी गाँव में भालू ने बीच गाँव से एक गाय की बछिया को उठाकर अपना निवाला बना लिया। इस घटना से पूरे गाँव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार राना गाँव निवासी सोबत सिंह राणा की बछिया को भालू रात लगभग 2 बजे उठा ले गया। ग्रामीणों ने शोरगुल मचाकर भालू को भगाने का प्रयास किया, लेकिन भालू बछिया को निवाला बनाकर जंगल की ओर चला गया।

ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में लगातार भालू की दहशत बनी हुई है, जिससे लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से भालू को पकड़ने और गाँव की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

इधर अपर यमुना वन प्रभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की शिकायत प्राप्त होने के बाद प्रभागीय वनाधिकारी रविन्द्र पुंडीर ने रेंज अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई करने और भालू को पकड़ने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

पढाई के साथ साथ खेलों में प्रतिभाग करना भी जरूरी: बिजल्वाण 

Arvind Thapliyal

उत्तरकाशी:हर माह आयोजित करें तहसील दिवस, जिलाधिकारी ने दिए उपजिलाधिकारीयों को निर्देश

admin

देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन परियोजना को मिली सीआरएस से मंजूरी, स्पीड ट्रायल सफल उत्तराखंड में रेलवे कनेक्टिविटी को नई गति और सीएम धामी ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया… पढ़ें खबर।

Arvind Thapliyal

You cannot copy content of this page